

Mamata Banerjee Statement On BJP: ममता बनर्जी ने गुरुवार को पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड संख्या में मतदाताओं की भागीदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संकेत देता है कि तृणमूल कांग्रेस जीत की स्थिति में है। कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली में भी राजनीतिक बढ़त हासिल करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि अब तक हुए मतदान और जनता के रुझान को देखकर साफ है कि उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रही है।
ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि उनका पहला लक्ष्य व्यक्तिगत सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि केंद्र में बीजेपी के शासन को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद में दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं।
ममता बनर्जी ने अपने भाषम में केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने साफ कहा कि उनका पहला ऐम भारतीय जनता पार्टी के शासन को खत्म करना है और वह किसी भी व्यक्तिगत सत्ता हासिल करने पर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने अपने अंदाज में जनता के सामने अपना रुख रखा और कहा कि मुझे किसी पद में दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 92.25 प्रतीशत वोटिंग दर्ज की गई। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। ECI पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर मतदाता को सलाम करता है।
बता दें कि बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी और 142 सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे। मतगणना 4 मई को निर्धारित है। पहले चरण में हुई भारी वोटिंग को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के अगले चरण से पहले अपने चुनाव प्रचार को और तेज करने की संभावना है।