नवी मुंबई के निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्र का उत्पीड़न, दो शिक्षकों पर मामला दर्ज
School Student Abuse Case: नवी मुंबई के एक निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्र के उत्पीड़न के आरोप में दो शिक्षकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
नवी मुंबई में छह वर्षीय छात्र के उत्पीड़न (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई के एक निजी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ छह वर्षीय छात्र के उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि कामोठे स्थित इस स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ यह प्राथमिकी बच्चे के अभिभावक की शिकायत पर दर्ज की गई है।
अभिभावक के बयान के अनुसार, 14 नवंबर को एक शिक्षक ने दूसरी कक्षा की एक छात्रा को बुलाया और उससे एक लड़के के गाल पर पांच से छह थप्पड़ मारने को कहा। अधिकारी ने बताया कि संबंधित शिक्षक कथित रूप से बच्चे को प्रताड़ित होते देखता रहा और हंसता रहा।
मामला दर्ज
शिकायत के अनुसार, 28 नवंबर को अंग्रेजी की कक्षा के दौरान, एक अन्य शिक्षक ने कथित तौर पर उसी बच्चे को कंपास बॉक्स से मारा, जिससे उसका होंठ सूज गया। प्रारंभिक जांच के बाद बुधवार को कामोठे थाने में किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हम स्कूल के कर्मचारियों के आचरण और स्कूल के माहौल की विस्तृत जांच कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
नितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
सोने की तस्करी घटी, मुंबई एयरपोर्ट पर भांग और ड्रग्स की तस्करी में बड़ा उछाल
ये भी पढ़े: ठाणे में मानव तस्करी का भंडाफोड़, 7 दिन के बच्चे को छह लाख में बेचने की कोशिश, 5 गिरफ्तार
पूछताछ की जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में दोनों शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल प्रबंधन से भी जवाब तलब किया गया है। जांच के तहत स्कूल के सीसीटीवी फुटेज, कक्षा के अन्य छात्रों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों के साथ होने वाली किसी भी तरह की प्रताड़ना की तुरंत शिकायत करें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
