मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने किया चुनावी तैयारियों का निरीक्षण, नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश

Navi Mumbai Municipal Election को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में मीडिया नियंत्रण कक्ष और चुनाव शिकायत निवारण कक्ष सक्रिय किए गए हैं।
Navi Mumbai Municipal Corporation
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai News In Hindi: महानगरपालिका आम चुनाव का काम निडर, स्वतंत्र और पारदशों माहौल में करने के लिए महानगरपालिका आयुक्त और चुनाव अधिकारी डॉ कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में चुनाव से जुड़े हर मामले के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर मनपा के विभागीय कार्यालयों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए मीडिया नियंत्रण और व चुनाव शिकायत निवारण कक्ष बनाए गए हैं। जिसका निरीक्षण मनपा इस आयुक्त डॉ कैलाश शिंदे ने किया। अक्सर पर उन्होंने उक्त दोनों कक्षों के अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

चुनाव अधिकारियों के कार्यालयों का दौरा

चुनाव से जुड़े कामों का निरीक्षण करने के साथ-साथ उन्होंने सभी चुनाव निर्णय अधिकारियों के ऑफिस का दौरा किया है और वहां के कामों का निरीक्षण किया है। गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक की सलाह पर चुनावों के संबंध में नागरिकों से शिकायतें और सुझाव लेने के लिए मनपा मुख्यालय स्तर पर एक शिकायत निवारण कक्ष स्थापित किया गया है।

टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

  • जहां पर नागरिक आचार संहिता के कार्यान्वयन और चुनाव से संबंधित अन्य मामलों के बारे में टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, इसके साथ ही nmmcelectionobserver@gmail।com पर ईमेल भेजकर शिकायत व सुझाव दे सकते हैं।
  • इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनपा मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थापित मीडिया नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और वहां के कामकान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाधार पत्रो में प्रकाशित समाचारों का भी अवलोकन किया। उन्होंने पेड न्यूज से जुड़े मामलों पर भी पूरा ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com