- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nana Patole Slams Mahayuti Maharashtra Economic Crisis Pakistan Match Betting Agniveer Comment
‘अग्निवीर युवा 24 साल में रिटायर…ये 75 साल तक एक्टिव’, मोदी के 75वें जन्मदिन पर पटोले ने क्या कहा?
Nana Patole statement: नाना पटोले ने महायुति सरकार पर महाराष्ट्र की आर्थिक बदहाली का आरोप लगाया। पाक मैच पर सट्टा और अग्निवीर योजना पर दोहरे मापदंड को लेकर भी उठाए सवाल।
- Written By: अर्पित शुक्ला

PM मोदी, नाना पटोले
Mumbai News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र की आर्थिक हालत बदतर हो चुकी है। इसका जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की महायुति की सरकार है।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, लेकिन अफसोस की बात है कि सरकार इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रही है, क्योंकि महायुति गठबंधन में तीन विचारधाराओं वाले दल शामिल हैं। इसकी वजह से इस सरकार में तालमेल का अभाव है। इससे प्रदेश की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है।
संजय राउत का समर्थन
उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इसमें 12 हजार करोड़ रुपये का सट्टा लगा है। अब यह दावा किया जा रहा है कि इन पैसों का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकियों को फलीभूत करने में लगाया जा सकता है। संभवत: ‘सामना’ के पास इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी आई होगी, इसलिए उसने यह बात कही है। अब वही लोग इसका जवाब देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?
आपसी रंजिश या दुश्मन की साजिश? भारत-पाक सीमा पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या, पंजाब में मचा हड़कंप
प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन
नाना पटोले ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष अपने चरम पर था। लोगों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन यह दुख की बात है कि सिर्फ पैसों के लिए यह मैच कराया गया। देश की जनता इस बात को कभी नहीं भूलेगी। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है। इस मैच की आड़ में करोड़ों का सट्टा लगाया गया, जिसमें कई लोग शामिल थे।
दोहरे पैमाने पर सवाल
17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। इस संबंध में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देंगे। निश्चित तौर पर हमारे नेता राहुल गांधी भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देंगे, लेकिन अब जरा उम्र की बात कर लेते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने कहा कि ‘अग्निवीर योजना’ में जहां युवाओं को महज 24 साल की उम्र में रिटायर किया जा रहा है। वहीं, विडंबना देखिए कि राजनीति में लोग 75 साल तक सक्रिय रह रहे हैं। भला इस दोहरे पैमाने को कैसे स्वीकार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 31 जनवरी तक कराने का आदेश, फडणवीस सरकार को फटकारा
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री को राजनीति से रिटायर होने का सुझाव नहीं देंगे, लेकिन यह अपने आप में एक विचारणीय विषय है। हम इस बात को खारिज नहीं कर सकते हैं कि भारत युवाओं का देश है। यहां पर युवाओं की बात की जानी चाहिए, लेकिन यह दुख की बात है कि युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Nana patole slams mahayuti maharashtra economic crisis pakistan match betting agniveer comment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 23 फरवरी को जन्में लोगों को इस साल मिलेगा राजकीय सम्मान! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 23, 2026 | 06:15 AMसंत गाडगे महाराज: हाथों में झाड़ू और कीर्तन से बदल दी समाज की सोच, क्यों कहा जाता है उन्हें ‘क्रांतिकारी संत’?
Feb 23, 2026 | 06:01 AMAaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














