- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nana Patole Made A Big Allegation On Narendra Modi Pm Mitra Park
नाना पटोले ने PM मोदी पर लगाया बड़ा आराेप, बोले- अमरावती के PM MITRA पार्क को ले जाएंगे गुजरात
- Written By: आकाश मसने
पीएम मोदी ने अमरावती में 1,000 एकड़ में फैले ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल' (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला भी रखी। कांग्रेस ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस परियोजना का दो बार शिलान्यास किया गया है।

नाना पटोले (सोर्स: एक्स@INCMaharashtra)
मुंबई: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। पीएम मोदी ने अमरावती में 1,000 एकड़ में फैले ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला भी रखी। कांग्रेस ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस परियोजना का दो बार शिलान्यास किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस परियोजना कुछ दिन बाद गुजरात स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को दावा किया कि अमरावती में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जिस ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास किया है, उसका शिलान्यास पिछले साल एक केंद्रीय मंत्री कर चुके हैं। पटोले ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह परियोजना गुजरात स्थानांतरित कर दी जाएगी। पटोले ने कहा कि ‘‘केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जुलाई 2023 में अमरावती में ‘पीएम मित्र पार्क’ का उद्घाटन किया था। तब से कोई प्रगति नहीं हुई है। लेकिन भाजपा दो बार परियोजना का भूमिपूजन कर लोगों को गुमराह कर रही है।”
यह भी पढ़ें:– वर्धा में PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- इनमें देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी, तुष्टिकरण के लिए कुछ भी करने को तैयार
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
गुजरात लॉबी महाराष्ट्र को कमजोर कर रही
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर महात्मा गांधी की पवित्र भूमि पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि दिल्ली में ‘गुजरात लॉबी’ द्वारा राज्य को कमजोर किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “मोदी ने भाजपा में सभी भ्रष्ट तत्वों को शामिल कर लिया है। उन्हें गांधी परिवार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।”
किसानों के प्रति सहानुभूति रखने का ढोंग करते हैं
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने आरोप लगाया कि मोदी ने किसानों को नक्सली और खालिस्तानी कहा तथा वह किसानों के प्रति सहानुभूति रखने का ढोंग करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश की मूर्ति को अपवित्र करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मूर्ति को बचा लिया और उसे श्रद्धापूर्वक विसर्जित कर दिया।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र के जालना में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत, 17 लाेग घायल
नाना पटोले ने आरोप लगाया कि “कई समाचार चैनलों ने घटना के तथ्य की जांच की। इसके बावजूद भाजपा फर्जी विमर्श फैलाने में लगी हुई है।”आगामी महाराष्ट्र चुनावों पर पटोले ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है और नतीजों के बाद पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nana patole made a big allegation on narendra modi pm mitra park
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














