विधानभवन की सीढ़ियों पर विपक्ष का हंगामा, रोहित पवार ने सरकार पर साधा निशाना

Monsoon Session : महाराष्ट्र में विधानभवन के बाहर सीढ़ियों पर महा विकास अघाड़ी ने सरकार और उनके मंत्रियों की जमकर आलोचना कर नारे लगाए। तो वहीं एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने सरकार को निशाने पर लिया।
Monsoon Session : महाराष्ट्र में विधानभवन के बाहर सीढ़ियों पर महा विकास अघाड़ी ने सरकार और उनके मंत्रियों की जमकर आलोचना कर नारे लगाए। तो वहीं एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने सरकार को निशाने पर लिया।
रोहित पवार (सौजन्य-एएनआई)
Published on
Updated on

Rohit Pawar in Vidhan Bhawan : एमवीए (महा विकास अघाड़ी) नेताओं ने विधानभवन की सीढ़ियों पर जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ तौलिया लपेटकर विरोध प्रदर्शन किया, जिन्होंने कथित तौर पर खराब गुणवत्ता वाले भोजन परोसे जाने पर एक कैंटीन कर्मचारी को मुक्का मारा था। इस दौरान रोहित पवार ने सरकार और उनके मंत्रियों पर निशाना साधा।

एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने समृद्धि महामार्ग में घोटाला होने का दावा किया। पवार ने कहा, "हम कहते रहे हैं कि समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेसवे) में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। जब भी हम सरकार से किसानों को कर्ज़ दिलाने के लिए कहते हैं, तो वह कहती है कि पैसे नहीं हैं, लेकिन यहां शक्ति मार्ग पर 85,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।"

रोहित पवार ने महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं की लागत में वृद्धि पर कहा, "हमने भ्रष्टाचार निरोधक संस्था को सबूत दिए हैं कि बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। मुझे नहीं पता कि इसमें मंत्री शामिल हैं या नहीं, लेकिन एक मामले में, एक ठेका किसी अमुक व्यक्ति को डेढ़ साल के लिए दिया गया था, और फिर अमुक व्यक्ति को लाया गया, और फिर लागत में 700 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। ठेका एक नए व्यक्ति को दिया गया। यह नया व्यक्ति कौन है? यह व्यक्ति महाराष्ट्र के एक बहुत बड़े अधिकारी का रिश्तेदार है।"

नितेश राणे पर बोले पवार

मदरसों पर नितेश राणे के बयान पर रोहित पवार ने कहा, "उन्हें अपने वरिष्ठ नेताओं से कुछ बयान देने के लिए फ़ोन आते हैं और वे बिना सोचे-समझे वही करते हैं जो उन्हें बताया जाता है।"

मंत्री नितेश राणे के बयान पर एनसीपी (सपा) नेता रोहित पवार ने कहा, "वह अपने वरिष्ठ नेताओं से फ़ोन पर निर्देश मिलने के बाद ही कोई बयान देते हैं। वह अपनी समझ का इस्तेमाल कम ही करते हैं। अगर उन्हें लगता है कि वहां बंदूकें या बम हैं, तो गृह मंत्रालय उनके पास है, आगे बढ़कर जांच करें।"

टेस्ला के शोरूम लॉन्च पर बोले रोहित

मुंबई में बीते दिन टेस्ला का शोरूम लॉन्च किया गया। भारत के पहले टेस्ला शोरूम के बारे में रोहित पवार ने कहा, "हमारी मांग थी कि राज्य में एक ऐसी फ़ैक्ट्री लगाई जाए जो कम से कम 10,000-12,000 लोगों को रोज़गार दे, जबकि एक शोरूम में 10-12 लोग काम करते हैं।"

मुंबई में टेस्ला शोरूम के उद्घाटन पर एनसीपी एसपी नेता रोहित पवार ने कहा, "यहां एक टेस्ला फैक्ट्री लगनी चाहिए थी, जिससे लगभग 10-11 हज़ार लोगों को रोज़गार मिल सकता था। हमारे पास बस एक शोरूम है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, जहां मुश्किल से 10-12 लोगों को रोज़गार मिलेगा। ये कारें अमीरों के लिए हैं। बेहतर होता कि एक फैक्ट्री लगती और एक शिलान्यास समारोह होता, इससे सही मायने में विकास झलकता है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com