मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 के यात्रियों को बड़ी राहत, 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल
Mumbai Metro 3 Mobile Network: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 एक्वा लाइन के यात्रियों को बड़ी राहत! आरे से आचार्य अत्रे चौक के 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
अंडरग्राउंड मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Underground Metro 3 Aqua Line Mobile Network Restored: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। मेट्रो 3 अर्थात एक्वा लाइन से सफर करने वाले हजारों यात्री अब यात्रा के दौरान अपना मोबाइल या इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। मुंबई मेट्रो ने भूमिगत मार्ग पर आरे जेव्हीएलआर से आचार्य अत्रे चौक के बीच बाधित होने वाली मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या दूर कर दी है। बताया गया कि इस रूट पर मोबाईल नेटवर्क सुचारू कर दिया गया है।
यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था
मुंबई की अंडरग्राउंड मेट्रो 3 से तेज़ सफर की सुविधा तो मिली लेकिन मोबाइल नेटवर्क की कमजोर कनेक्टिविटी से यात्री अक्सर परेशान थे। पिछले माह रास्ते में ही अचानक तकनीकी खराबी के चलते रुकी मेट्रो के यात्रियों का लोगों से संपर्क ही नहीं हो पा रहा था। पूरी तरह अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 के चलते मोबाइल नेटवर्क न होने पर यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता रहा है।
यहां तक कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने 13 मई से मेट्रो के अंदर नेटवर्क सेवा देना बंद कर दिया था। यात्रियों को फोन कॉल, इंटरनेट और डिजिटल पेमेंट जैसे जरूरी कामों में काफी परेशानी हो रही थी। यहां तक कि इस समस्या पर यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए एमएमआरसीएल को पत्र भी लिखा था।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
16 स्टेशनों पर मोबाईल नेटवर्क
मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत के रूप में, टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vi) और भारती एयरटेल ने गुरुवार की सुबह मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन के 16 स्टेशनों में मोबाइल नेटवर्क फिर से जुड़ने की जानकारी दी। इस बीच, एयरटेल की कनेक्टिविटी अब आरे जेव्हीएलआर से बीकेसी तक के 10 मेट्रो स्टेशनों पर सक्रिय हो गई है। बताया गया कि आरे व्हीएलआर से आचार्य आतरे चौक (SEEPZ, MIDC अंधेरी, मारोल नाका, CSMI एयरपोर्ट T2, सहार रोड, CSMI एयरपोर्ट T1, संताक्रूज़, बांद्रा कालोनी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, धारावी, शितला देवी मंदिर, दादर, सिद्धिविनायक, वर्ली सहित सभी इन स्टेशनों में मोबाइल नेटवर्क सेवा सक्रिय कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: जब तेंदुए के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉ. प्रकाश आमटे; दोनों शांति से खेत में टहलते आए नजर, देखें VIDEO
कुछ स्टेशनों के कनेक्शन अगले सप्ताह तक
बताया गया कि मेट्रो लाइन 3 के साइंस सेंटर से कफ परेड के बीच अभी तक कनेक्शन सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके लिए कुछ हफ्तों का समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि मेट्रो चलाने वाली कंपनी MMRCL ने एक खास टेलीकॉम सिस्टम बनाया है, जिसे सभी कंपनियां इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इस सिस्टम का किराया ज्यादा होने से मोबाइल कंपनियों को भी इसे अपनाने में परेशानी हो रही थी,लेकिन अब मामला सुलझा लिया गया है।
