- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Tardeo Building Fire Sai Leela Society Latest Updates Hindi
Mumbai Fire News: मुंबई के तारदेव की 16 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Mumbai Tardeo Fire: मुंबई के तारदेव स्थित 'साई लीला' हाउसिंग सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति पर काबू पाया; कोई हताहत नहीं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Mumbai Tardeo Sai Leela Society Fire News: आर्थिक राजधानी के पॉश इलाके तारदेव से शुक्रवार दोपहर एक डराने वाली खबर सामने आई। यहां स्थित एम पी मिल कंपाउंड की एक 16 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे निवासियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।
दोपहर 12:44 बजे शुरू हुआ घटनाक्रम
मुंबई नगर निगम (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-मध्य मुंबई के एम पी मिल कंपाउंड स्थित साई लीला कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर दोपहर करीब 12:44 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग लगने के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। चूंकि इमारत 16 मंजिला थी, इसलिए प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत ‘लेवल-1’ की आग घोषित किया। दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग की बिजली सप्लाई बंद कर दी और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से तीसरी मंजिल तक पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
पुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
हर दिन महंगा हो रहा ईंधन! नागपुर में 4 दिन में पेट्रोल-डीजल 4 रुपए महंगा; आम आदमी परेशान
Navi Mumbai Airport का नाम ‘दीबा पाटिल’ रखने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सरकार के पाले में आई गेंद
यह भी पढ़ें:- धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
सुरक्षा मानकों पर सवाल
शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि दमकल विभाग और पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। गनीमत रही कि आग ऊपरी मंजिलों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Mumbai tardeo building fire sai leela society latest updates hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: अगर भारत ने रोक दी सप्लाई तो नेपाल में आ जाएगा भूचाल! फिर बालेंद्र शाह ने क्यों की भंसार वाली गलती?
May 20, 2026 | 09:13 AMमेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
May 20, 2026 | 09:10 AMRubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
May 20, 2026 | 09:03 AMविजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
May 20, 2026 | 09:01 AMआसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
May 20, 2026 | 09:01 AMपुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
May 20, 2026 | 09:00 AMनर्मदापुरम का गांव बेहाल: चारखेड़ा में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, नहीं सुन रहा प्रशासन
May 20, 2026 | 08:53 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












