Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खतरनाक इमारतों के आने वाले हैं अच्छे दिन, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कोटेचा ने CM को लिखा पत्र

Mumbai News: मुंबई उपनगरों में जर्जर इमारतों में रहने वाले लोगों के अच्छे दिन आने वाले हैा राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद विधायक कोटेचा ने सीएम से तुरंत राहत की मांग की है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 05, 2025 | 06:53 AM

मुंबई की जर्जर इमारत (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dilapidated buildings in Mumbai suburbs: मुंबई के उपनगरों में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। जर्जर और खतरनाक इमारतों का पुनर्विकास अब जल्द संभव हो सकता है। भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बिल्डिंग पुनर्विकास नीति तत्काल लागू करने की मांग की है।

कोटेचा का कहना है कि पुराने नियमों के कारण उपनगरों की खतरनाक इमारतों का पुनर्निर्माण सालों से अटका हुआ है। जबकि मुंबई शहर में यह नीति लागू है, लेकिन उपनगर के लाखों निवासी आज भी खतरनाक इमारतों में जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

इस नीति के तहत 2020 में म्हाडा (संशोधन) अधिनियम लाया गया था जिसमें 79-ए, 91-ए और 95-ए प्रावधान शामिल किए गए। 2 दिसंबर 2022 को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है। बावजूद इसके उपनगरों में इसे लागू नहीं किया गया है।

विधायक कोटेचा का कहना है कि अगर 79-ए लागू हो जाता है तो इमारत मालिक टालमटोल नहीं कर पाएंगे और किरायेदार खुद पुनर्विकास का प्रस्ताव पेश कर सकेंगे। वहीं 91-ए के तहत म्हाडा को रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने का अधिकार मिल जाएगा। 95-ए में निवासियों की सहमति का प्रतिशत 70 से घटाकर 51 किया गया है, जिससे प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- 50 साल पुरानी इमारतें ढहीं, अब टावरों में बसेंगे सपने, 1792 परिवारों को मिलेगा नया घर

स्थानीय लोगों का कहना है कि संशोधित नीति लागू होने से असुरक्षित इमारतों में रहने वालों की मुश्किलें खत्म होंगी। घाटकोपर निवासी रमेश कन्नमवार बताते हैं, “हमारी इमारत सालों से खतरनाक हालत में है। टेनेंट और मालिक के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। अगर नए प्रावधान लागू हो जाते हैं तो पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।”

विशेषज्ञों का कहना है कि इस नीति से उपनगरों की रुकी हुई कई पुनर्विकास परियोजनाएं भी फिर से शुरू हो सकेंगी। लोगों को सुरक्षित मकान मिलेंगे और कई जिंदगियां हादसों से बच जाएंगी।

कोटेचा ने साफ कहा है, “राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कोई बहाना नहीं बचता। यह नीति लागू होते ही लाखों परिवारों को सुरक्षा और राहत मिलेगी। हमने सीएम फडणवीस से मांग की है कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।”

मुंबई उपनगरों में खतरनाक इमारतों की तादाद लगातार बढ़ रही है। बरसात और समय के साथ इनकी हालत और खराब होती जा रही है। ऐसे में नीति का लागू होना अब सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश की दूरी पर है।

Mumbai suburbs dangerous buildings redevelopment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 06:53 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

रणभूमि तैयार, बिगुल का इंतजार! नागपुर में मनपा की अंतिम प्रभाग रचना की हुई घोषणा

2

MBMC बनी भ्रष्ट अफसरों की ढाल, 3 साल तक दबाई ACB फाइलें, सिर्फ ‘लिखित चेतावनी’ देकर निपटाया मामला

3

नासिक पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 लाख

4

आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव विवाद का निकला तोड़! महाराष्ट्र के लातूर से आयी अनोखी तस्वीर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.