नासिक पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 लाख
Nashik News: नासिक ग्रामीण पुलिस ने बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस को 5 लाख रुपए की निधि सौंपी। यह राशि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए उपयोग होगी।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेक सौंपते नासिक एसपी (सोर्स: IANS)
Chief Minister Relief Fund: महाराष्ट्र के कई जिलों में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसानों और पशुधन को व्यापक नुकसान हुआ है, और इस कठिन समय में नासिक ग्रामीण पुलिस ने न केवल ड्यूटी निभाई बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया। नासिक ग्रामीण पुलिस ने राज्य सरकार को पांच लाख रुपए की राशि सौंपी है।
शनिवार को नासिक पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पांच लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। यह राशि सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वैच्छिक योगदान से एकत्र की गई।
सीएम फडणवीस ने की पुलिस की सराहना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने नासिक ग्रामीण पुलिस बल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में लोगों की मदद और आपदा प्रबंधन में पुलिस का योगदान काबिले तारीफ है। यह निधि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
नासिक मनपा के ‘मानसून-पूर्व दावों’ की खुली पोल; पहली मूसलाधार बारिश के बाद ग्राउंड से नदारद दिखा ‘टास्कफोर्स’
इस मौके पर नासिक पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि किसानों और बाढ़ पीड़ितों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ इस निधि के माध्यम से हम उनकी मदद करना चाहते हैं।
यह भी पढ़े:-उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी! विधानसभा चुनाव में हार का छलका दर्द, बोले- हम गठबंधन के शिकार हो गए
इसके पहले, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सहायता बढ़ाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्य सरकार की तरफ से किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता मिलनी चाहिए। शिंदे ने यह भी बताया कि राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक अपने एक महीने के वेतन का योगदान बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए देने का निर्णय ले चुके हैं।
बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के जिलों में प्रशासन और पुलिस का यह कदम जनता के लिए राहत की खबर बनकर सामने आया है। ऐसे प्रयास न केवल पीड़ितों को सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और एकजुटता का संदेश भी देते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
