विकास बनाम पर्यावरण: नवी मुंबई प्रोजेक्ट पर मंथन, अंडरपास के लिए पेड़ों की बलि? IIT टीम ने किया निरीक्षण

Navi Mumbai Urban Infrastructure Project: सानपाड़ा अंडरपास परियोजना के लिए IIT बॉम्बे टीम ने निरीक्षण किया। 440 पेड़ों पर असर, 111 कटेंगे, जबकि 329 को पुनर्स्थापित करने की योजना है।
Development vs. Environment: Deliberations on Navi Mumbai Project—Sacrificing Trees for an Underpass? IIT Team Conducts Inspection
नवी मुंबई, आईआईटी बॉम्बे, पेड़ कटाई,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai Tree Cutting Issue: नवी मुंबई ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और डीन की अगुवाई वाली एक टीम ने सानपाड़ा अंडरपास का का निरीक्षण किया। पता हो कि नवी मुंबई मनपा ने आईआईटी मुंबई से संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा पेड़ बचाने के लिए एक सही वैकल्पिक योजना बनाने के लिए आग्रह किया था। पता हो कि सानपाड़ा से वाशी रेलवे स्टेशन के बीच एक भूमिगत मार्ग बनाया जाना है और इस प्रोजेक्ट की वजह से कुल 440 पेड़ प्रभावित होंगे, जिनमें से 329 पेड़ों को दूसरी जगह लगाया जाएगा और 111 पेड़ों को काटा जाएगा, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

रिपोर्ट मिलने के बाद देंगे बयान

मनपा ने आईआईटी मुंबई के दौरे की पुष्टि की है, लेकिन इस बारे में और जानकारी देने से मना कर दिया। प्रोजेक्ट को संभाल रहे मनपा के एक अधिकारी ने कहा कि टनल रोड प्रोजेक्ट के लिए आईआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम कोई टिप्पणी करेंगे। आईआईटी मुंबई को टीम ट्रैफिक सुरक्षा, ट्रैफिक के बहाव की मॉडलिंग और सिमुलेशन, संचालन के क्षेत्र में काम करती है।

वृक्षों को बचाने विशेषज्ञों की ली जा रही राय

मनपा ने 2023 में इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी थी। इस बारे में श्रीकांत ने कहा कि हम मनपा के आईआईटी मुंबई को शामिल करने के फैसले का स्वागत करते हैं। इससे हमें उम्मीद मिलती है, क्योंकि पेड़ों को बचाने के लिए विशेषज्ञों की राय लेने की कोशिशें की जा रही है।

सानपाड़ा के कई निवासी, जिनमें शहरी योजनाकार और इंजीनियर भी शामिल है, विकल्प खोजने में मदद करने के लिए तैयार हैं,

उन्होंने कहा कि हम अपने पेड़ों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्थानीय लोगों ने दो बार शांत मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे, जिसमें एक साइट पर और दूसरी बार नवी मुंबई मनपा मुख्यालय पर जिसमें उन्होंने डिजाइन में बदलाव करके पेड़ों को बचाने की अपनी मांग पर जोर दिया, ट्रैफिक की समस्या का एक सौहार्दपूर्ण समाधान समय की जरूरत है, साथ ही सानपाड़ा और जुईनगर नी" तक पहुंच भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com