Mumbai Minor Molestation Case: वर्ली में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Mumbai Minor Molestation Case ACP Arrested: मुंबई के वर्ली में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Mumbai Minor Molestation Case
मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Minor Molestation Case: मुंबई पुलिस के चेहरे पर एक बार फिर कालिख पुत गई है। कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली, खाकी वर्दी ही अब भक्षक के रूप में सामने आई है।

वर्ली पुलिस ने एक 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना वर्ली स्थित एक सार्वजनिक उद्यान (गार्डन) की है। आरोप है कि जब पीड़िता वहां खेल रही थी, तब उच्च पदस्थ अधिकारी ने उसके पास जाकर अश्लील हरकत की, और उसे अपने गुप्तांगों को छूने के लिए मजबूर किया था।

मां को सुनाई आपबीती

इस भयावह अनुभव से डरी-सहमी बच्ची तुरंत अपने घर भागी, और अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां, जो एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है, बिना समय गंवाए पुलिस के पास पहुंची। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वर्ली पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की।

कौन है आरोपी अधिकारी ?

प्रारंभिक पूछताछ और पहचान के आधार पर, शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है। वह नवंबर 2025 से मुंबई में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय में तैनात था, और पुलिस संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़ा हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com