- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Sewri Chawl Fire Lpg Cylinder Blast No Casualties
मुंबई के शिवड़ी की चॉल में भीषण आग, 4 एलपीजी सिलेंडर फटे, कोई हताहत नहीं
- Written By: आंचल लोखंडे
LPG Cylinder Blast: मुंबई के शिवड़ी इलाके में गुरुकृपा चॉल में लगी भीषण आग में कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से कोई हताहत नहीं हुआ।

LPG Cylinder Blast:मुंबई के शिवड़ी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Chawl Fire: मुंबई के शिवड़ी इलाके में मंगलवार दोपहर एक चॉल में भीषण आग लग गई, जिससे कई तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह आग रेती बंदर मार्ग स्थित गुरुकृपा चॉल में अपराह्न करीब 3:15 बजे लगी। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में आग एक कमरे तक सीमित थी, लेकिन एलपीजी सिलेंडरों के फटने के बाद यह आसपास के चार से पांच कमरों में फैल गई।
कुल चार एलपीजी सिलेंडर फट गए
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कुल चार एलपीजी सिलेंडर फट गए। इसके बाद मुंबई दमकल सेवा ने आग को गंभीरता के दूसरे स्तर पर घोषित किया। उन्होंने बताया कि अपराह्न 3:31 बजे घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां, 10 पानी के टैंकर और अन्य अग्निशमन वाहन तैनात किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
दमकल विभाग मौके पर
दमकल विभाग के अनुसार, आग बुझाने का कार्य जारी रहा और इसे शाम 4:35 बजे चारों ओर से काबू में कर लिया गया, जिससे इसके आगे फैलने की संभावना नहीं रही।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai sewri chawl fire lpg cylinder blast no casualties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM













