Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई की 575 किमी सड़कें हुईं कंक्रीट, बारिश के बाद अक्टूबर में फिर शुरू होगा काम

Mumbai Road Cement Concretisation Project: मुंबई में मानसून के मद्देनज़र बीएमसी ने सड़क सीमेंटीकरण परियोजना पर अस्थायी रोक लगा दी है। अब तक 80.63 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 16, 2026 | 01:54 PM

मुंबई रोड कंक्रीटेशन प्रोजेक्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर : सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Road Cement Concretisation Project News: मानसून आने से पहले बीएमसी ने शहर भर में चल रहे सभी सड़क सीमेंटीकरण कार्यों पर अस्थायी रोक लगा दी है।

अब यह परियोजना मानसून के बाद अक्टूबर में एक बार फिर से शुरू की जाएगी। मानसून से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीएमसी अब तक अपने सड़क सीमेंटीकरण लक्ष्य का 80.63 प्रतिशत पूरा कर चुकी है।

यह कार्य 17,700 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी मेगा सीमेंटीकरण परियोजना का हिस्सा है, जिसके तहत बीएमसी ने शहर की 713 किलोमीटर लंबी सड़कों को कंक्रीट में बदलने का लक्ष्य रखा है। इस परियोजना की घोषणा वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई को गड्डा मुक्त बनाने के उद्देश्य से की थी।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, 15 मिनट से अधिक रुकने वाले वाहनों पर 500 रुपये जुर्माना

मुंबई की तटीय सुरक्षा को मिली नई ताकत, सागर रक्षक दल में 1246 नए स्वयंसेवक शामिल

नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

शिवसेना की स्थापना दिवस पर उद्धव को लगेगा सबसे बड़ा झटका, UBT सांसद और संजय राउत की पोस्ट से मिला हिंट

10 प्रतिशत सड़कों पर अभी तक सीमेंटीकरण शुरू ही नहीं

करीब 575 किलोमीटर सड़क कार्य पूरा होने के बावजूद लगभग 10 प्रतिशत सड़कों पर अभी तक सीमेंटीकरण शुरू ही नहीं हुआ है। नागरिक डैशबोर्ड के अनुसार, ऐसी अधिकांश सड़कें मुख्य शहर क्षेत्र में स्थित हैं। सबसे अधिक लंबित सड़कें बी वार्ड में हैं, जहां 39 सड़कों पर काम शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद डी वार्ड में 31, ई वार्ड में 28 और एफ/नॉर्थ वार्ड में 25 सड़कें शामिल हैं।

वहीं, बोरीवली, दहिसर, कांदिवली और गोरेगांव जैसे क्षेत्रों में सबसे अधिक सड़कों का सीमेंटीकरण हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, दूसरे चरण के टेंडरों में हुई देरी के कारण मुख्य शहर क्षेत्र में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। अधिकारियों का कहना है कि ‘जहां सड़कें सीमेंट की वन चुकी है, वहां गड्डों की शिकायतें कम होने की उम्मीद है। सड़कों की लगातार निगरानी की जाएगी।

पहले चरण में दिए गए थे 325 किलोमीटर के लिए ठेके

परियोजना के पहले चरण के तहत 325 किलोमीटर सड़क नेटवर्क के कंक्रीटीकरण के लिए जनवरी 2023 में ठेके दिए गए थे, जबकि दूसरे चरण के ठेके अगस्त 2024 में आवंटित किए गए। काम शुरू होने के तीन वर्ष बाद भी बीएमसी 5 जून तक अपने वास्तविक लक्ष्य का लगभग 80।6 प्रतिशत ही पूरा कर सकी है।

बीएमसी से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार, 5 जून तक शहर में कुल 574।88 किलोमीटर सड़कों का सीमेंटीकरण किया जा चुका था। इनमें से पहले चरण में 89 प्रतिशत यानी लगभग 290 किलोमीटर सड़कों का काम पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के लक्ष्य का 73।30 प्रतिशत कार्य पूरा किया गया है।

ये भी पढ़ें :- मुंबई की तटीय सुरक्षा को मिली नई ताकत, सागर रक्षक दल में 1246 नए स्वयंसेवक शामिल

हालांकि जून से अक्टूबर तक के चार महीने के मानसून काल में सीमेंटीकरण परियोजना से जुड़े सभी सिविल कार्य स्थगित रहेगे, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क सीमेटीकरण की प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। खुदाई, ड्राई-लीन कंक्रीट भरना और अंत में सड़क की सतह को पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट से समतल करना। बारिश के दौरान न तो खुदी हुई सड़कों पर कसीमेंट डाला जा सकता है और न ही ताजा सीमेंट को सूखने के लिए छोड़ा जा सकता है।

Mumbai road cement concretisation project monsoon pause 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 01:54 PM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.