मुंबई की तटीय सुरक्षा को मिली नई ताकत, सागर रक्षक दल में 1246 नए स्वयंसेवक शामिल
Sagar Rakshak Dal Expansion: मुंबई पुलिस ने तटीय सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सागर रक्षक दल में 1246 नए स्वयंसेवकों को शामिल किया है। अब यह नेटवर्क 3156 सदस्यों के साथ अपनी टीम का विस्तार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Jun 16, 2026 | 01:41 PM
सागर रक्षक दल का विस्तार (सौ. AI Generated Image )
Sagar Rakshak Dal Expansion 2026 Update: मुंबई की समुद्री सीमाओं को अभेद्य बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए मुंबई पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। तटीय सुरक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ‘सागर रक्षक दल’ (एसआरडी) का व्यापक विस्तार किया गया है।
इस दल में 1246 नए स्वयंसेवकों को शामिल किया गया है। जिसके बाद अब इस विशेष सुरक्षा नेटवर्क की कुल ताकत बढ़कर 3156 हो गई है। यह विस्तार तटीय सुरक्षा में स्थानीय समुदायों की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।
सुरक्षा एजेंसियों के ‘आंख और कान’
- सागर रक्षक दल (एसआरडी) मुख्य रूप से तटीय सुरक्षा का एक स्वयंसेवी नेटवर्क है। जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए ‘आंखों और कानों की तरह काम करता है।
इस दल में स्थानीय मछुआरे, नाव बालक और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को शामिल किया गया है। - चूंकि ये लोग समुद्र और स्थानीय भूगोल से भली-भांति परिचित होते हैं, इसलिए इनका नेटवर्क किसी भी बाहरी खतरे को भांपने में सबसे कारगर साबित होता है।
साल 2008 में हुए 26/11 जैसे भीषण आतंकी हमलों की पुनरावृत्ति को रोकने और दुश्मनों की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए इस सामुदायिक सुरक्षा कवच को और अधिक मजबूत किया गया है।
ये भी पढ़ें :- यात्रियों को मिलेगी निर्बाध बस सेवा, MMR में रूट, किराया और टाइमटेबल एकीकृत करने की तैयारी शुरू
सम्बंधित ख़बरें
Fireless Cooking Recipes: बिना गैस और आग के बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज, बच्चों को आएंगी खूब पसंद
नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
शिवसेना की स्थापना दिवस पर उद्धव को लगेगा सबसे बड़ा झटका, UBT सांसद और संजय राउत की पोस्ट से मिला हिंट
12 वर्षों में बदला भारत का विकास मॉडल, भाजपा ने गड़चिरोली में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
आधुनिक और सामुदायिक नेटवर्क का तालमेल
- मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देशों के बाद शहर के सभी तटीय पुलिस स्टेशनों ने नए एसआरडी सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया है।
- 26/11 हमलों के बाद से ही मुंबई पुलिस आधुनिक उपकरणों और तकनीक के इस्तेमाल के साथ-साथ त्वरित सूचना तंत्र के लिए एक मजबूत मानय नेटवर्क तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रही है।
- इस दल के सभी स्वयंसेवकों को सख्त हिदायत दी गई है कि, वे समुद्र या तटीय इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस नाव, वस्तु या किसी अजनबी व्यक्त्ति को देखते ही तुरंत 112 आपातकालीन हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।
Mumbai coastal security sagar rakshak dal expansion 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 16, 2026 | 01:41 PM
