नागपुर अपराध, ई-रिक्शा चालक, लूटपाट, सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime Robbery Case: नागपुर में ई-रिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की। लकड़गंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।

अंकिता पटेल

Nagpur Crime E-Rickshaw Driver: नागपुर जिले में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने एक युवक को बड़ी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर लूट लिया। इस मामले में लकड़गंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में यशोधरानगर निवासी शेख वसीम शेख हाशिम, प्रेमनगर निवासी नीलेश संतोष मेंढोले और तीन खंबा चौक, टिमकी निवासी शेख वसीम उर्फ अकरम मोहम्मद रफीक का समावेश है।

ई-रिक्शा चालक और साथियों पर लूटपाट का आरोप

धरमपेठ निवासी कुलदीप किशन सिंह ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। कुलदीप मूलतः जबलपुर का रहने वाला है। रात 9।30 बजे वह मारवाड़ी चौक से धरमपेठ जाने के लिए वसीम के ई-रिक्शा में सवार हुआ। अन्य 2 आरोपी पहले से ही रिक्शा में सवार थे। टेलीफोन चौक पर आरोपी वसीम ने रिक्शा रोका और शराब खरीदने के लिए किराये के पैसे मांगे। कुलदीप ने उसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए।

ई-रिक्शा के साथ लूट का माल किया जब्त, यात्री को बनाया निशाना

इसके बाद आरोपी कुलदीप को धरमपेठ ले जाने की बजाय इतवारी रेलवे स्टेशन के माल धक्का परिसर में ले गए। वहां उसे घेर कर पीटा गया। डंडे से वार कर जान से मारने की धमकी दी गई, जेब से नकद, मोबाइल, एटीएम और पैन कार्ड निकाल लिया और फरार हो गए, महज 6 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल और वसीम का ई-रिक्शा जब्त किया गया।

इंस्पेक्टर मुकुंद कवाडे और मनोज चौधरी के मार्गदर्शन में एपीआई अजार शेख, पीएसआई सागर शिंदे, सखाराम काबले, हेड कांस्टेबल नीलेश घायवट, उमाकांत नागदेवे, प्रभाकर मानकर, प्रदीप गेडाम, सुनील कोडे, नौशाद शेख, देवेंद्र शेलूरकर, आशिष बांते, ईश्वर मोहेकर और चंद्रकांत केंद्रे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया