Mumbai Rail Network में बड़ा बदलाव, जोगेश्वरी गुड्स यार्ड होगा वसई-नायगांव शिफ्ट

Maharashtra: मुंबई के रेल नेटवर्क में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बदलाव होने जा रहा है। जोगेश्वरी का गुड्स यार्ड वसई-नायगांव शिफ्ट किया जाएगा, जिससे वंदे भारत डिपो और ट्रेनों के संचालन को नई रफ्तार मिलेगी।
mumbai-rail-network-jogeshwari-goods-yard-shift-vasai-naigaon
जोगेश्वरी गुड्स यार्ड (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: मुंबई रेल नेटवर्क में बड़े बदलाव की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जोगेश्वरी का मौजूदा गुड्स यार्ड अब वसई और नायगांव के बीच स्थानांतरित किया जाएगा।

इस शिफ्टिंग से जोगेश्वरी में प्रस्तावित वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का रास्ता साफ होगा, साथ ही उपनगरीय और लंबी दूरी की रेल सेवाओं के संचालन में भी बेहतर तालमेल बन सकेगा।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक नया गुड् स यार्ड वसई रोड- दिवा की मौजूदा कॉर्ड लाइन और नायगांव-जुचंद्रा के प्रस्तावित कॉर्ड लाइन के बीच विकसित किया जाएगा।

यातायात दबाव कम होने की बढ़ी उम्मीद

रणनीतिक रूप से चुने गए इस स्थान से मालगाड़ियों की आवाजाही को मुख्य यात्री लाइनों से अलग रखने में मदद मिलेगी, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। तकनीकी रूप से यह यार्ड 850 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा। इसमें 800 मीटर लंबाई की दो गु लाइनें विकसित की जाएंगी।

दक्षिण दिशा में रैंप की व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोडिंग और अनलोडिंग प्रक्रिया अधिक सुगम हो सके। इसके अलावा व्यावसायिक और अन्य विभागों के लिए 4 मंजिला इमारत बनाई जाएगी, जहां प्रशासनिक और संचालन से जुड़े सभी विभागों को एक ही परिसर में जगह मिलेगी।

नई योजना से घटेगी सड़क ढुलाई की निर्भरता

  • नया गुड्स यार्ड मुख्य रूप से सीमेंट और ऑटोमोबाइल की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे सड़क ढुलाई पर निर्भरता घटेगी और माल ढुलाई अधिक तेज व किफायती हो सकेगी। रेलवे वाहन मूवमेंट के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार कर रहा है, ताकि यार्ड के भीतर और आसपास यातायात सुचारु रहे।
  • कुल मिलाकर, यह परियोजना मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में माल और यात्री परिवहन के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है। जोगेश्वरी क्षेत्र में नए टर्मिनस और वंदे भारत यार्ड के विकास के साथ यह बदलाव भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया रणनीतिक निवेश है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए अभिषेक पाठक की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com