- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Police Under Pressure From Three Fronts Ganeshotsav Maratha Agitation And Shah Visit City On High Alert
मुंबई पुलिस पर तीन मोर्चों का दबाव: गणेशोत्सव, मराठा आंदोलन और शाह का दौरा, शहर हाई अलर्ट पर
Mumbai News: मुंबई में गणेशोत्सव की भीड़, मराठा आंदोलन और अमित शाह के दौरे से सुरक्षा का तिहरा दबाव। पुलिस ने छुट्टियां रद्द कर सड़कों पर तैनाती बढ़ाई, जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई पुलिस (pic credit; social media)
Maharashtra News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों सुरक्षा चुनौतियों के केंद्र में है। एक ओर गणेशोत्सव की भारी भीड़ उमड़ने वाली है, दूसरी ओर मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल का मुंबई दौरा और साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा होने जा रहा है। इन तीनों वजहों से मुंबई पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर हैं।
मुंबई पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सड़कों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। खासकर धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
मराठा आंदोलन और शाह के दौरे ने पुलिस के सामने तीन अलग-अलग मोर्चों पर चुनौती खड़ी कर दी है। शहरभर में जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है, गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी गई है। इसका सीधा असर मुंबईकरों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। भारी ट्रैफिक जाम, डायवर्जन और पुलिस चेकिंग के कारण बेस्ट बसें और लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके चलते दफ्तर जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज और ट्यूशन क्लासेस में पहुंचने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई ट्यूशन सेंटरों ने तो ट्रैफिक की समस्या देखते हुए अस्थायी तौर पर कक्षाएं बंद कर दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
आसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
साहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
Maharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
इसे भी पढ़ें- धारावीकरों का पूरा होगा पक्के घर का सपना! गणेशोत्सव में हनुमान मंडल ने उठाए सवाल
पुलिस बल का दबाव इतना है कि अधिकारी और जवान थाने में कम और सड़कों पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि वे लगातार 14 घंटे से अधिक समय तक ड्यूटी करती हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी है। शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत होती है। सरकार की ओर से भोजन तो उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन खाने के लिए कोई जगह न होने से पुलिसकर्मी बारिश और धूल-मिट्टी के बीच सड़कों किनारे ही भोजन करने को मजबूर हैं।
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य और सहयोग बनाए रखें ताकि गणेशोत्सव, आंदोलन और वीवीआईपी दौरे के बीच शहर की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
Mumbai police under pressure from three fronts ganeshotsav maratha agitation and shah visit city on high alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
Apr 24, 2026 | 08:30 AMआसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
Apr 24, 2026 | 08:30 AMकुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे ईरानी…तेहरान पर ट्रंप का बयान, कहा- बुरी तरह से हार चुका है ईरान
Apr 24, 2026 | 08:24 AMसाहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
Apr 24, 2026 | 08:16 AMMaharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
Apr 24, 2026 | 08:15 AMजहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
Apr 24, 2026 | 08:09 AMचिलचिलाती धूप और कामकाजी दिन के बावजूद उत्साहजनक मतदान, पांच स्थानों पर बदली गईं VVPAT मशीनें
Apr 24, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM










