1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ…IND-PAK मैच से पाकिस्तान को मिला 1,000 करोड़, संजय राउत ने बोला हमला
Sanjay Raut betting claim: संजय राउत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच पर 1.5 लाख करोड़ का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ पाकिस्तान पहुंचे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
संजय राउत
Mumbai News: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एक दिन पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत-पाकिस्तान मैच से 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं और ‘‘इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा।”
1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ
राउत ने दावा किया, ‘‘कल के मैच में 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए। इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा। क्या सरकार या बीसीसीआई को इसकी जानकारी नहीं है?”
गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ रविवार को खेला गया मैच सात विकेट से जीत लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के अपने समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
यह भी पढ़ें- नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के 30 स्कूलों में नहीं हैं प्रधानाध्यापक
राउत की पार्टी इस मैच का विरोध कर रही थी। राउत ने इसे एक तमाशा बताया और दावा किया कि यह इनकार तात्कालिक निर्णय नहीं था। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और उसके बाद सात मई को सीमा पार आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहिष्कार के आह्वान के बावजूद यह मैच खेला गया। -एजेंसी इनपुट के साथ
