सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Susieben Shah On Sana Malik: शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने सना मलिक के शरिया संबंधी बयान, संजय राउत के आरोपों और शरद पवार की रणनीति पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सना मलिक पर कार्रवाई की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना नेता सुसीबेन शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
Susieben Shah On Sana Malik: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता सुसीबेन पटेल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक सना मलिक, शरद पवार की पार्टी में टूट और शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयानों पर तीखा वार किया है। सुसीबेन शाह ने कहा कि सना मलिक की ओर से जिस तरह शरिया और पाकिस्तान को लेकर टिप्पणी की गई है, वह अस्वीकार्य है। देश संविधान से चलता है। उन्होंने सना मलिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सुसीबेन पटेल ने कहा कि जब मैं महिला आयोग की अध्यक्ष थी तो मैंने देखा है कि एक-दो को छोड़कर सभी मुस्लिम महिलाएं बहुविवाह के खिलाफ थीं। वें नहीं चाहती थीं कि ईरान और शरिया को आधार बनाकर बहुविवाह किया जाए।
सना मलिक के पाकिस्तान प्रेम पर भड़की सुसीबेन
शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने सना मलिक के ‘पाकिस्तान प्रेम’ पर तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि इनकी सोच काफी भयंकर है। उनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए और वहां से चुनाव लड़ना चाहिए। देश के भीतर रहने वाले सभी लोगों को इस देश का संविधान मानना पड़ेगा। सना मलिक को देश और महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
नागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत
लोहगढ़ हत्या कांड में नया मोड़, सिया के भाई से पूछताछ; मोबाइल चैट्स से खुल सकते हैं कई राज
बारिश के बाद यवतमाल में खरीफ ने पकड़ी रफ्तार, फर्टिलाइजर की कीमत बढ़ने से किसान परेशान
राम मंदिर मामले पर क्या बोलीं सुसीबेन शाह
सुसीबेन शाह ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से SIT बनाई गई है। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि एसआईटी की जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस मामले में जिसकी भी मिलीभगत पाई जाएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संजय राउत के बयान सुसीबेन का तीखा वार
संजय राउत के शिवसेना की ओर से चार किलो चांदी दान करने और हिसाब नहीं होने के आरोप पर सुसीबेन शाह ने कहा कि राउत ये बोलकर क्या साबित करना चाहते हैं? जिस तरह की भाषा संजय राउत की ओर से बोली जा रही है, ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) में कुछ नहीं बचेगा। शाह ने अपील करते हुए कहा कि जिसे भी भारत और महाराष्ट्र के निर्माण में योगदान देना है, वो हमारे दल के साथ आए।
यह भी पढ़ें:- समृद्धि महामार्ग से बदलेगी छत्रपति संभाजीनगर की तस्वीर, 4 नए विकास केंद्रों से चमकेगी 42 गांवों की किस्मत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को लेकर शरद पवार के बयान पर सुसीबेन शाह ने कहा कि शरद पवार की पार्टी महाराष्ट्र में है या फिर नहीं है? क्या हो रहा है? कौन अध्यक्ष है? कोई तालमेल नहीं है, क्योंकि शरद पवार का अपने नेताओं के साथ मेलजोल नहीं है। अब देखना है कि आगे क्या होता है?”
राहुल गांधी को लोग गंभीरता से नहीं लेते
राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सुसीबेन शाह ने कहा कि अब लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर बयान देकर लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आते। सुसीबेन शाह ने कहा कि राहुल गांधी देश के बारे में गलत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करते हैं, जिसकी उनकी पार्टी (UBT) कड़ी निंदा करती है।
