ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
Pune Political Controversy : पुणे में सांसद ज्योति वाघमारे ने संजय राउत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राउत को कांग्रेस का 'सुपारीबाज' प्रवक्ता बताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी दी।
- Written By: रूपम सिंह
संजय राउत, ज्योति वाघमारे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Political Controversy Maharashtra Sanjay Raut: शिवसेना (शिंदे गुट) की सांसद ज्योति वाघमारे ने शनिवार को पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत पर तीखा जुबानी हमला बोला। वाघमारे ने दावा किया कि संजय राउत के बयान उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी के वैचारिक दिवालियापन को साफ दर्शाते हैं। उनकी लगातार अभद्र और आपत्तिजनक भाषा की वजह से ही पार्टी के कई दिग्गज नेता और जमीनी कार्यकर्ता आज उनका साथ छोड़ चुके हैं।
राउत ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता ज्योति वाघमारे ने विपक्षी आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि लोग ‘खोके’ (पैसों) के लालच में नहीं, बल्कि संजय राउत द्वारा दिए गए ‘धोखे’ और उनकी डराने वाली भाषा के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राउत अब ठाकरे गुट के मूल हितों की रक्षा नहीं कर रहे, बल्कि वे कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता बन चुके हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग में की गई शिकायत
राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अमर्यादित और बेहद निचले स्तर की वाघमारे के अनुसार, संजय राउत लगातार महिला जनप्रतिनिधियों और अपने भाषा का इस्तेमाल करते है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। सारसबाग के सामने स्थित शिवसेना भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद वाघमारे ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ऐसी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, 9 घायल
TET परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, भंडारा में भी पेपर लीक पर उठे गंभीर सवाल
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
मुंबई के जलाशयों का जलस्तर लगातार घटा, अच्छी बारिश नहीं हुई तो हो सकती है पानी की कटौती
यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे के दौरों पर संजय शिरसाट का तंज: ‘खानापूर्ति और खबरों में बने रहने की कोशिश, अहंकार से डूबी पार्टी’
उन्होंने बताया कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए आयोजित की गई है। वाघमारे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को देखकर विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है। उन्होंने महिलाओं का अपमान करने के मामले में संजय राउत के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राउत के इन विवादित बयानों को उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे का मूक समर्थन हासिल है?
