- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Navy Officer Body Found Matheran Trekking
लापता नौसेना अधिकारी का शव खाई में मिला, माथेरान ट्रेकिंग दौरान हुए थे हादसे का शिकार
Mumbai News: माथेरान हिल स्टेशन पर ट्रेकिंग के दौरान लापता नौसेना अधिकारी सूरजसिंह चौहान (33) का शव खाई में सड़ी-गली हालत में मिला। वे दक्षिण मुंबई के कोलाबा में मास्टर चीफ पद पर कार्यरत थे।
- Written By: आकाश मसने

माथेरान हिल स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Matheran Hill Station Accident News: मुंबई के पास माथेरान हिल स्टेशन पर इस महीने की शुरुआत में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए नौसेना के 33 वर्षीय अधिकारी का शव सड़ी-गली हालत में एक खाई में मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सूरजसिंह अमरपालसिंह चौहान के रूप में हुई है जो दक्षिण मुंबई के कोलाबा में मास्टर चीफ, क्लास-द्वितीय के पद पर कार्यरत थे और चार महीने पहले ही ड्यूटी पर आए थे।
पुलिस ने बताया कि चौहान 7 सितंबर को माथेरान में ट्रेकिंग के लिए भीवपुरी-गारबेट मार्ग के रास्ते गए थे और बाद में उनका कुछ पता नहीं चला। जब वह घर नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद था, तो उनके परिवार के सदस्यों ने दक्षिण मुंबई के कफ परेड थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
रायगढ़ जिले के माथेरान में मिला शव
सोमवार को एक ट्रेकर की तरफ से सूचना मिलने के बाद रायगड जिले के माथेरान के पास नेरल थाने की पुलिस ने शव बरामद किया, जो सड़ी-गली हालत में था। इसके पहले, गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चौहान की लोकेशन माथेरान इलाके में पता लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
हाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
गोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
नेरल के सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी धावड़े ने बताया कि इसके बाद वन विभाग, सह्याद्री बचाव दल और अन्य एजेंसियों की मदद से पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। लेकिन राजस्थान के मूल निवासी चौहान का एक हफ्ते से अधिक समय तक कोई पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें:- किसानों के डर से हिलेगी सरकार? दिल्ली के खिलाफ महाराष्ट्र से आंदोलन, गांधी के गढ़ से टिकैत की हुंकार
सोमवार को एक ट्रैकर को पाली भूतीवली बांध के पास एक मंदिर के पीछे 50 फुट गहरी खाई में सड़ी-गली हालत में एक शव मिला और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के सरकारी जे. जे. अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि भीवपुरी स्टेशन और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज में चौहान अकेले पैदल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की साजिश की आशंका नहीं है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उन्होंने कहा कि नेरल पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai navy officer body found matheran trekking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
May 21, 2026 | 09:25 AMयवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
May 21, 2026 | 09:24 AMसम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
May 21, 2026 | 09:18 AMहाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
May 21, 2026 | 09:13 AMFalta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
May 21, 2026 | 09:06 AMगोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
May 21, 2026 | 09:00 AMबदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
May 21, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










