BMC Election: मुंबई का महापौर हिंदू और मराठी होगा, सीएम फडणवीस का बड़ा बयान
Mumbai Civic Politics: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई का अगला महापौर महायुति गठबंधन से होगा और वह हिंदू व मराठी होगा, जिससे बीएमसी चुनावों की राजनीति और तेज हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Mumbai Civic Politics:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्सः सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुंबई का अगला महापौर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन से होगा और वह हिंदू व मराठी होगा। राजनीतिक दलों के बीच शहर के सर्वोच्च नागरिक पद को लेकर चल रही बयानबाज़ी और दावों के बीच मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया है। एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा, “मुंबई का महापौर महायुति गठबंधन से होगा। मुंबई का महापौर हिंदू और मराठी होगा।”
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम ने बयान दिया था कि उनकी पार्टी किसी भी ‘खान’ को मुंबई का महापौर नहीं बनने देगी, जिसके बाद यह मुद्दा और अधिक गरमा गया था। इस बयान पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। हाल ही में शिवसेना (उबाठा) के साथ गठबंधन के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी घोषणा की थी कि “मुंबई का महापौर मराठी होगा और हमारा होगा।”
राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई
मुख्यमंत्री फडणवीस के ताजा बयान से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। उन्होंने ये टिप्पणियां समाचार चैनल ‘मुंबई तक’ के साथ ‘महाचावड़ी’ नामक संवाद कार्यक्रम के दौरान कीं। इस दौरान वे शहर की भूमिगत मेट्रो लाइन में यात्रा कर रहे थे और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर सवालों के जवाब दे रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
शक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
ये भी पढ़े: Satara News: महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य, कोई अन्य भाषा नहीं: मुख्यमंत्री फडणवीस
पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह की कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया
पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह की कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सिंह ने यह बयान मुंबई के संदर्भ में नहीं दिया था और वे पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता भी नहीं हैं।”गौरतलब है कि कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को कहा था कि मुंबई महानगर क्षेत्र की मीरा-भायंदर महानगरपालिका में “उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी” महापौर के चुनाव के प्रयास किए जाएंगे। राज्य में बीएमसी सहित कुल 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और मतगणना अगले दिन की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
