मुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
Mumbai Free Summer Camp: मुंबई शहर जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा छात्रों के लिए मुफ्त कुश्ती और जिम्नास्टिक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ट्रेनिंग के साथ अल्पाहार की भी व्यवस्था होगी।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में रेसलिंग और जिम्नास्टिक्स समर ट्रेनिंग कैंप (सोर्स: AI)
Mumbai Wrestling And Gymnastics Summer Training Camps: गर्मियों की छुट्टियों को खेलकूद और फिटनेस के नाम करने वाले मुंबई के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला खेल अधिकारी कार्यालय मुंबई शहर के अंतर्गत जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कुश्ती और जिम्नास्टिक के लिए समर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। मुंबई शहर के जिला खेल अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और निजी स्पोर्ट्स क्लबों के खिलाड़ियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और बड़ी संख्या में इस कैंप में भाग लेने की अपील की है।
क्या है कैंप का शेड्यूल और वेन्यू?
मुंबई प्रशासन की ओर से दोनों खेलों के लिए अलग-अलग तारीखों और स्थानों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। जिम्नास्टिक प्रशिक्षण शिविर 9 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुंबई के वडाला स्थित बीपीसीए कॉलेज को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। वहीं कुश्ती प्रशिक्षण शिविर 15 जून से 24 जून 2026 तक चलेगा। इसका आयोजन माटुंगा के लालबहादुर शास्त्री व्यायामशाला में किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट सिटी के नाम पर नासिक बेहाल, 80 प्रतिशत खुदी सड़कों और कछुआ गति से चल रहे काम के खिलाफ मनसे का मोर्चा
NCC का युवाओं को बड़ा तोहफा! PM इंटर्नशिप योजना के तहत पुणे-मुंबई में लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प, ऐसे मिलेगा मौका
राहुरी-शनि शिंगणापुर रेलवे प्रोजेक्ट का किसानों ने किया विरोध, उपजाऊ भूमि अधिग्रहण पर बढ़ा विवाद
सोलापुर-गोवा और हैदराबाद फ्लाइट सेवा मानसून के चलते अस्थायी रूप से बंद, Fly91 का बड़ा फैसला
रजिस्ट्रेशन के लिए इनसे करें संपर्क
यदि आप या आपके बच्चे इस समर कैंप का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए खेल विभाग द्वारा जारी किए गए इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
- कुश्ती शिविर के लिए: दत्तात्रय माने (मोबाइल नंबर: 8888851622)
- जिम्नास्टिक शिविर के लिए: फुलचंद कराड (मोबाइल नंबर: 9823729028)
यह भी पढ़ें:- NCC का युवाओं को बड़ा तोहफा! PM इंटर्नशिप योजना के तहत पुणे-मुंबई में लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प, ऐसे मिलेगा मौका
पूरी तरह मुफ्त है ट्रेनिंग, मिलेगा फ्री नाश्ता
मुंबई शहर में आयोजित होने वाले कुश्ती और जिम्नास्टिक समर ट्रेनिंग कैंप की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। इतना ही नहीं, खेल विभाग द्वारा कैंप में भाग लेने वाले सभी उत्साही खिलाड़ियों के लिए मुफ्त नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है।
