Bhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Bhandara Post Office: भंडारा के लाखांदुर तहसील अंतर्गत दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस के प्रस्तावित स्थानांतरण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। नागरिकों ने वर्तमान स्थान पर पोस्ट ऑफिस रखने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
दिघोरी पोस्ट ऑफिस- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dighori Mothi Post Office: भंडारा जिले के लाखांदुर गांव के पोस्ट ऑफिस को स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बाद दिघोरी (मोठी) में विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने गांव के मध्य स्थित पोस्ट ऑफिस को अन्यत्र स्थानांतरित करने का कड़ा विरोध करते हुए इसे वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यह पोस्ट स ऑफिस डाक, स्पीड पोस्ट, बचत खाता, इंडिया पोस्ट बैंकिंग, पेंशन वितरण और शासकीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएं दे रहा है। गांव के बीच होने से सभी को सुविधा मिलती है। स्थानांतरण होने पर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगों, विद्यार्थियों और किसानों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल
ग्रामीणों ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने अब तक कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहले ग्रामीणों की राय ली जानी चाहिए । ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पोस्ट ऑफिस को स्थानांतरित करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो पूरा गांव आंदोलन करेगा। उनका कहना है कि पोस्ट ऑफिस गांव की महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा है, जिसे यथास्थान बनाए रखा जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
Bhandara News: भंडारा में पशु चिकित्सा व्यवस्था बेहाल, 194 स्वीकृत पदों में केवल 68 पर नियुक्ति
नागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
वर्तमान स्थान पर कायम रखें : खोब्रागड़े
दिघोरी (मोठी) के उपसरपंच विजय खोब्रागड़े ने कहा कि, गांव का पोस्ट ऑफिस वर्षों से मध्य क्षेत्र में संचालित हो रहा है और सभी नागरिकों के लिए सुविधाजनक है। इसे स्थानांतरित करना ग्रामीणों के हित में नहीं होगा। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की मांग है कि पोस्ट ऑफिस वर्तमान स्थान पर ही कायम रखा जाए।
ये भी पढ़े: भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
अन्यथा आंदोलन करेंगे : गोटेफोडे
ग्रामीण रामलाल गोटेफोडे ने कहा कि, पोस्ट ऑफिस गांव के बीचोंबीच है और वहीं रहना चाहिए । नागरिकों को असुविधा पहुंचाने वाला कोई भी निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रस्तावित स्थानांतरण तत्काल रद्द करे, अन्यथा व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
स्थानांतरण की प्रक्रिया रोकें : हटवार
विमुस अध्यक्ष वसंता हटवार ने कहा कि, पोस्ट ऑफिस गांव के जनजीवन से जुड़ी एक आवश्यक सेवा है। प्रशासन को जनता की भावना का सम्मान करते हुए स्थानांतरण की प्रक्रिया तत्काल रोकनी चाहिए।
