Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना हुआ और भी आसान, मेट्रो 3 के T2 स्टेशन से टर्मिनल 2 के लिए फ्री बस सेवा

मेट्रो 3 से एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने मेट्रो 3 के एयरपोर्ट स्टेशन से टर्मिनल 2 (अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला) तक के लिए फ्री बस सर्विस शुरू की है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 16, 2024 | 08:14 AM

फ्री बस सेवा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मेट्रो से एयरपोर्ट पहुंचने वालों के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक नई सुविधा उपलब्ध कराई है। मेट्रो 3 से एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने मेट्रो 3 के एयरपोर्ट स्टेशन से टर्मिनल 2 (अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला) तक के लिए फ्री बस सर्विस शुरू की है।

एयरपोर्ट जाने के लिए उपलब्ध यह बस 21 सीटर है और इसमें भारी सामान ले जाया जा सकता है। यह बस सोमवार से शनिवार तक सुबह 6:30 बजे से रात 11:00 बजे तक हर 15 मिनट में चलेगी। तो वहीं रविवार को सुबह 08:15 से रात 11:00 बजे तक चलेगी।

500 मीटर की है दूरी

बता दें, कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल T2 से मेट्रो 3 के T2 स्टेशन के A2 प्रवेश द्वार की दूरी 500 मीटर है। इसलिए बस की सर्विस दी जा रही है। यह फैसिलिटी तब तक दी जाएगी, जब तक एमएमआरसी, लाइन 7A का भूमिगत स्टेशन पूरा नहीं कर लेता है और जब तक एयरपोर्ट लिमिटेड स्टेशनों के ऊपर फोरकोर्ट नहीं बनाता है। यह दोनों काम पूरा होने के बाद हवाई अड्डे के लिए स्थायी, निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- लोकल ट्रेन में भीड़ ने लेली आयुष की जिंदगी, यात्री संघ की मांग – रेलवे उठाए उचित कदम

8 दिनों में 1,91,251 यात्रियों ने की यात्रा

इस लाइन के शुरू होने के 8 दिनों बाद, यानी 15 अक्टूबर रात 9 बजे तक 1,91,251 लोगों ने यात्रा की है। सिर्फ 15 अक्टूबर को 18,251 लोगों ने यात्रा की। एमएमआरसी का कहना है कि मेट्रो लाइन शुरू होने के 2 दिनों बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा गया है, क्योंकि पहले दिन 18,015 यात्रियों ने मेट्रो 3 से यात्रा की थी, जबकि 15 अक्टूबर को यात्रियों की संख्या 1,91,251 हैं।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी काे फडणवीस का भरोसा, मोदी-शाह देंगे बूस्टर डोज

तेजी से चल रहा है दूसरे चरण का काम

याद दिला दें, कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 का पहला चरण 8 अक्टूबर को जनता के लिए खोल दिया गया था। पहला चरण, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से आरे कॉलोनी तक 12.69 किमी का है। तो वहीं दूसरे चरण का भी काम तेज गति से पूरा किया जा रहा है। 33.5 किलोमीटर की यह पूरी लाइन शुरू होने के बाद लोगों की यात्रा अधिक आरामदायक हो जाएगी।

Mumbai free bus service from metro 3s t2 station to terminal 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 08:14 AM

Topics:  

  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई को 2030 तक रेबीज मुक्त करने का लक्ष्य, BMC ने बनाया मास्टर प्लान, शुरू होगी नई पहल

2

जीनत शबरीन को मिली मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान, नियुक्त हुई पहली महिला अध्यक्ष

3

PMO का झांसा देकर ठेकेदार ने उड़ाए 74 लाख, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

4

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘शक्ति’, महाराष्ट्र तट पर अलर्ट; IMD ने बताई रफ्तार, की ये भविष्यवाणी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.