- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Doctors Remove Large Hairball From Girls Stomach Trichobezoar Surgery
Mumbai में चौंकाने वाला मामला: 12 साल की बच्ची के पेट में था बालों का गुच्छा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
Mumbai News: मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची के पेट से डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 16x14 सेमी का बालों का गुच्छा निकाला। 'ट्राइकोबेज़ोआर' नामक इस बीमारी से बच्ची की जान को खतरा था।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Hairball In Stomach Surgery Mumbai: मुंबई से एक बेहद हैरान कर देने वाला मेडिकल मामला सामने आया है। यहां नारायणा हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक 12 साल की बच्ची के पेट से बालों का एक विशाल गुच्छा (Hairball) निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। यह गुच्छा बच्ची के पेट के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से में फैल चुका था, जिसके कारण उसे खाने-पीने में भारी समस्या हो रही थी।
मुंबई में एक 12 साल की बच्ची के पेट में 90 प्रतिशत तक फैल चुके बालों के बड़े गुच्छे को जटिल ओपन सर्जरी कर निकालने में डॉक्टरों को सफलता मिली है। बताया गया कि 12 वर्ष की एक बच्ची को खाने पीने के तुरंत बाद उल्टी हो जाती थी। उसके अभिभावक ने कई डॉक्टरों को दिखाया। भूख एकदम कम हो जाने के बाद परिवार ने नारायणा हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क किया।
जटिल समस्या का समाधान
अस्पताल की पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और पीडियाट्रिक सर्जरी टीमों ने इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम देकर बच्ची को पूरी तरह खतरे से मुक्त किया। नारायणा हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. आदित्य कुलकर्णी के अनुसार क्लिनिकल जांच के दौरान सुकन्या (बदला हुआ नाम) के पेट के बाएं ऊपरी हिस्से में एक गांठ दिखाई दी। रक्त जांच के बाद किए गए सीटी स्कैन में पेट के भीतर एक बड़ा द्रव्यमान पाया गया, जो पेट की गुहा के 90 प्रतिशत से अधिक हिस्से में फैला हुआ था। ट्राइकोबेज़ोआर की संभावना देखते हुए अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी की गई, जिसमें एक बड़ा हेयर बॉल दिखाई दिया, जो म्यूकस से ढका हुआ था और पेट से छोटी आंत के प्रारंभिक हिस्से तक फैला हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ के उद्योगों पर गहराया युद्ध का साया! कच्चे माल की किल्लत और मजदूरों का पलायन से बढ़ी चिंता
रुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
Sanjay Nirupam: बड़बोले ट्रम्प के दोगले बयानों से पैदा हो रही भ्रम की स्थिति, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले निरुपम
अमरावती: सातुर्णा MIDC के फ्लैट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 हिरासत में
3 घंटे चली सर्जरी
पीडियाट्रिक सर्जरी टीम जिसका नेतृत्व डॉ. रसिकलाल शाह ने किया। एक ही सत्र में लगातार 3 घन्टे तक सर्जरी कर उस 39 किलो वजन की बच्ची के पेट से लगभग 16 x 14 सेंटीमीटर आकार का एक बड़ा हेयर बॉल सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। निकाले गए द्रव्यमान को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया, जहां पुष्टि हुई कि बाल, खाद्य कणों और म्यूकस से बना ट्राइकोबेज़ोआर था। संयोग से इसमें किसी प्रकार की कैंसरजनक (मैलिग्नेंसी) के संकेत नहीं थे। ऑपरेशन के बाद बच्ची को पीडियाट्रिक वार्ड में निगरानी में रखा गया। तीसरे दिन उसे पानी देना शुरू किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे सॉफ्ट डाइट दी गई। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य है।
यह भी पढ़ें:- Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
इस मामले में जानकारी देते हुए डॉ. आदित्य कुलकर्णी ने कहा कि मानव बाल पचने योग्य नहीं होते। जब इन्हें लंबे समय तक निगला जाता है, तो ये पेट में जमा होकर ठोस द्रव्यमान बना लेते हैं। इस मामले में ट्राइकोबेज़ोआर संभवतः 3 से 4 वर्षों में धीरे-धीरे विकसित हुआ था। बच्चों में लगातार पेट भरा रहने का एहसास और बार-बार उल्टी को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. रसिकलाल शाह ने कहा कि बड़े ट्राइकोबेज़ोआर को एंडोस्कोपी से निकालना मुश्किल होता है और इसके लिए एक तरह से जटिल ओपन सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।
Mumbai doctors remove large hairball from girls stomach trichobezoar surgery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्री प्रेमानंद जी महराज ने बताया प्रेम में डूबे भक्त की हालत कैसी होती है? जानिए ऐसा रहस्य, जो जीवन बदल देगा
Apr 02, 2026 | 06:49 PMयुगांडा के नर्सरी स्कूल में कत्लेआम, अभिभावक बनकर घुसे हमलावर ने 4 मासूमों को चाकू से गोदा; मचा हड़कंप
Apr 02, 2026 | 06:45 PMविधानसभा चुनावों के बीच पास होगा महिला आरक्षण बिल? किरेन रिजिजू ने दिए संकेत; कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 06:43 PMअंबरनाथ के उद्योगों पर गहराया युद्ध का साया! कच्चे माल की किल्लत और मजदूरों का पलायन से बढ़ी चिंता
Apr 02, 2026 | 06:43 PMLIVEIPL 2026 KKR vs SRH Live Score: ईडन गार्डन्स में हाईवोल्टेज मुकाबला, कोलकाता के सामने है ईशान किशन की हैदराबाद
Apr 02, 2026 | 06:40 PMरुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
Apr 02, 2026 | 06:34 PMक्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
Apr 02, 2026 | 06:32 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM












