-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Indian Rupee Biggest Gain Since 2013 Rbi Strict Measures Against Speculation Dollar Rate
रुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
भारतीय रुपये ने गुरुवार को 2013 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। आरबीआई द्वारा सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने और ऑफशोर ट्रेडिंग पर कड़े प्रतिबंधों के बाद रुपया 1.8% उछलकर 93.10 पर बंद हुआ।

Dollar vs Rupee News: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार 2 अप्रैल को जोरदार मजबूती आई। रुपया खुलते ही 1.4 प्रतिशत मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 93.53 पर पहुंच गया। इसी के साथ रुपये ने 2013 के बाद अपनी सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त दर्ज की। तब आरबीआई ने रुपये को स्थिरता देने के लिए असाधारण कदम उठाए थे।
दोपहर में रुपया 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर डॉलर के मुकाबले 92.8350 पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सेशन में यह 95.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया था। रुपये में इस तरह की तेज बढ़त आखिरी बार एक दशक से अधिक पहले सितंबर 2013 में देखने को मिली थी। तब आरबीआई के आपातकालीन कदमों ने मुद्रा को स्थिर किया था और फेडरल रिजर्व के टेपरिंग कार्यक्रम में अप्रत्याशित राहत मिलने से रुपये को सहारा मिला था।
आखिर में भारतीय रुपया 1.8 उछलकर 93.10 पर बंद हुआ। आरबीआई ने बैंकों को रुपये के ऑफशोर कारोबार के सबसे लोकप्रिय साधन की पेशकश करने से रोक दिया है। इससे 149 अरब डॉलर प्रतिदिन के बाजार पर दबाव पड़ सकता है। यह कदम गिरती मुद्रा को संभालने के लिए उठाया गया एक कड़ा उपाय माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
नासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने सख्त कदम भारतीय रिजर्व बैंक ने सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने और रुपये को सहारा देने के लिए एक दशक में सबसे सख्त कदमों में से कुछ लागू किए हैं। इस साल रुपये लगातार रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच रहा है और ईरान युद्ध के बाद इस पर दबाव और बढ़ गया है। पहला कदम शुक्रवार देर रात उठाया गया, जब नियामकों ने बैंकों की दैनिक ऑनशोर मुद्रा पोजीशन को 10 करोड़ डॉलर तक सीमित कर दिया।
इस फैसले के बाद बैंकों को कम से कम 30 अरब डॉलर के आर्बिट्राज सौदों को समेटने के लिए मजबूर होना पड़ा। जब इससे भी रुपये की गिरावट नहीं थमी और यह नए निचले स्तर पर पहुंच गया, तो बैंकों को कुछ नॉनडिलीवेरेबल डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की पेशकश करने से रोक दिया गया। यह बाजार ऑफशोर में औसतन 149 अरब डॉलर प्रतिदिन का है, जो ऑनशोर बाजार के मुकाबले लगभग दोगुना है।
Indian rupee biggest gain since 2013 rbi strict measures against speculation dollar rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:30 AMमानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMभंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












