
सिंलेडर ब्लास्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: रविवार को शहर के दो अलग-अलग इलाकों में सिलेंडर ब्लास्ट का मामला सामने आया है। पहला मामला अंधेरी पूर्व के मरोल स्थित रमाबाई नगर का है जहां सुबह गैस रिसाव के कारण भीषण विस्फोट हुआ।
जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घर के सदस्य जब सो रहे थे, तब गैस पूरे घर में फैल चुकी थी।
सुबह उठने के बाद जैसे ही लाइट चालु की गई, चिंगारी पैदा हुई और अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दूसरा मामला कोलाबा का है, जहां स्कोलाबा सोशलर नामक रेस्टोरेंट में रविवार शाम आग लग गई।
रसोईघर में गैस सिलेंडर फटने के कारण लगी इस आग में दो लोग झुलस गए। घटना की सूचना शाम करीब 4.30 बजे फायर ब्रिगेड को दी गई। घायलो की पहचान सुनील सिंह (28) और सुब्रत बराई (35) के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें :- न्यू ईयर से पहले Mumbai Police का बड़ा ड्रग्स अभियान, 700 करोड़ की जब्ती
अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ। हर्षवर्धन बंसोडे ने बताया कि सुनील सिंह को 5 प्रतिशत और सुव्रत बराई को 15 प्रतिशत तक झुलसे हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। आग की सूचना दमकल विभाग को शाम 4.36 बजे मिली और इसे लेवल-1 की आग घोषित किया गया, करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद 4।56 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, स्थानीय निवारिस्यों ने बताया कि उन्होंने सिलेंडर फटने की तेज आवाज सुनी।






