Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई का कूपर अस्पताल बना चूहों का अड्डा, तीन हफ्तों में 750 पकड़े गए, मरीजों पर हमले से हड़कंप

मुंबई के कूपर अस्पताल में मरीजों पर चूहों के हमले से हड़कंप मच गया है। BMC ने दावा किया कि मात्र तीन हफ्तों में 750 चूहे पकड़े गए हैं और अब अस्पताल में अतिरिक्त सुरक्षा व सफाई उपाय किए जा रहे हैं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 09, 2025 | 08:31 AM

कूपर अस्पताल 750 चूहे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rats in Mumbai Cooper Hospital: मुंबई का नामी कूपर अस्पताल इन दिनों चूहों के आतंक से जूझ रहा है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पताल परिसर से मात्र तीन हफ्तों में 750 चूहे पकड़े गए हैं। मामला तब गंभीर हो गया जब एक बुजुर्ग महिला और दो अन्य मरीजों को वार्ड में ही चूहों ने काट लिया। लगातार हो रही घटनाओं ने मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैला दी है।

मरोल के शिवाजी नगर निवासी 85 वर्षीय इंदुमती कदम को पिछले शनिवार सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू से सामान्य महिला वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां बुधवार रात उनके दाहिने हाथ पर चार जगहों पर चूहों ने काट लिया। इसके दो दिन बाद 40 वर्षीय मरीज हुसैन बानू भी चूहों का शिकार हो गए। शनिवार को एक और मरीज ने इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई।

लगातार बढ़ते मामलों के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है। बीएमसी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल वार्डों में 24 घंटे कीट नियंत्रण कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या पर काबू पाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- कूपर अस्पताल में मरीजों की सुनवाई शुरू, शिकायतों के बाद BMC ने बढ़ाया डिस्पेंसरी का समय

चूहों का आतंक सामने आने के बाद बीएमसी ने नागर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते को कूपर अस्पताल की स्वच्छता और सफाई संबंधी पर्यवेक्षी समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उनसे उम्मीद है कि वे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर मरीजों को राहत दिलाएंगे।

स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि कूपर जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है। एक तरफ मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहीं दूसरी तरफ चूहों के काटने की घटनाएं उनके स्वास्थ्य के लिए नई मुसीबत खड़ी कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अस्पतालों में इस तरह की घटनाएं संक्रमण फैलाने का बड़ा खतरा पैदा कर सकती हैं।

बीएमसी अधिकारियों ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर पेस्ट कंट्रोल और सफाई अभियान चलाकर समस्या को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। फिलहाल मरीजों और उनके परिजनों से सतर्क रहने और किसी भी घटना की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की गई है।

Mumbai cooper hospital has become den of rats 750 were caught in three weeks panic due to attack on patients

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 08:31 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई-ठाणे में यात्रियों से वसूली का काला खेल, GRP के 13 पुलिसकर्मी निलंबित

2

मुंबई को सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज! बीएमसी आयुक्त गगरानी बोले- आपदा प्रणालियों को सशक्त बनाएं

3

MVA में LOP के लिए मचेगा घमासान! कांग्रेस ने शुरू की लॉबिंग, ठाकरे को किया दरकिनार

4

फिनिक्स सम्मान के बाद बोले फडणवीस- पत्रकार और राजनेता लोकतंत्र के दो पहिए, आलोचना संग संवाद भी जरूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.