Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई को सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज! बीएमसी आयुक्त गगरानी बोले- आपदा प्रणालियों को सशक्त बनाएं

Mumbai News: बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि मुंबई को आपदा सुरक्षित बनाने के लिए वैश्विक नीतियों और अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 09, 2025 | 08:06 AM

बीएमसी आयुक्त गगरानी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC News: मुंबईकरों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए बीएमसी ने आपदा प्रबंधन को सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर की नीतियां, अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि केवल वर्तमान व्यवस्थाओं से संतुष्ट होने के बजाय समय रहते ठोस उपाय करना ही संभावित आपदाओं से बचाव का सही तरीका है।

बीएमसी ने संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) के सहयोग से 8 से 10 सितंबर 2025 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यशाला में दुनिया भर से आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ और विद्वान शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में गगरानी ने कहा कि बीएमसी के पास आपातकालीन स्थितियों से निपटने का लंबा अनुभव है। मुंबई ने बाढ़, आगजनी, इमारत हादसे और अन्य आपदाओं का सामना किया है, लेकिन हर बार मुंबईकरों ने साहस और एकजुटता से मुश्किलों को मात दी है।

गगरानी ने कहा कि संकट के समय में भी मुंबई में चोरी, लूटपाट या हिंसा जैसी घटनाएं लगभग नहीं होतीं। बल्कि मुंबईकर एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आते हैं। यही शहर की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आपदा प्रबंधन को आधुनिक सुविधाओं से और मजबूत बनाया जाए।

इसे भी पढ़ें- मराठा आंदेलन के बाद BMC का सफाई अभियान, 150 टन से अधिक कचरे का निपटान, चकाचक हुआ आजाद मैदान

आयुक्त ने बताया कि आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए नदी पुनरुद्धार योजना, ब्रिमस्टोवाड प्रोजेक्ट, सीवेज उपचार संयंत्र जैसी कई महत्वाकांक्षी बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। इन परियोजनाओं के जरिए बाढ़ और जलजमाव की समस्या पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

गगरानी ने कहा कि मुंबई को सुरक्षित बनाने के लिए दुनियाभर में लागू किए गए शोध, नीतियों और आधुनिक समाधानों को अपनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीएमसी हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अमित सैनी, अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बंगर, जिलाधिकारी ओवल सूद गोयल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल आपदा प्रबंधन तंत्र मजबूत होगा बल्कि मुंबई को एक वैश्विक सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में भी ठोस कदम साबित होगा।

 

Preparations to make mumbai safe are in full swing bmc commissioner gagarani said strengthen disaster systems

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 08:06 AM

Topics:  

  • BMC
  • BMC Elections
  • Maharashtra News
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai: कांदिवली की अग्रवाल रेजिडेंसी में आग, 8 लोग झुलसे; फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू

2

मुंबई में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, दुबई से चल रहा था नेटवर्क, 10 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

3

आखिरी उम्मीद पर भी फिरा पानी, IRCTC वेबसाइट ठप, ट्रेन की टिकट बुकिंग में दिक्कत

4

सैन्यकर्मी ही करता था नौसेना आवासीय परिसर में चोरी, कप परेड पुलिस चोरी की बाइक लातूर ले जाते पकड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.