- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Congress New Executive Committee Controversy
मुंबई कांग्रेस में घमासान! वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा से बढ़ी अंदरूनी लड़ाई, इस्तीफों का दौर जारी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mumbai Congress: मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में गुटबाजी तेज, वरिष्ठों की उपेक्षा और बाहरी नेताओं को तरजीह से नाराजगी, सचिव विजय कुमार कनौजिया ने भी इस्तीफा दे किया है।

कांग्रेस पार्टी
Mumbai News: मुंबई कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। पार्टी का पुराना रुतबा फिर से हासिल करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की मंगलवार को घोषणा की। ऊपरी तौर पर देखने पर लगता है कि पार्टी ने इसमें सभी को साधने का प्रयास किया है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में घोषित की गई इस कार्यकारिणी से कांग्रेस में अंदरखाने घमासान मच गया है।
सूची जारी होने के बाद पार्टी में पुराने एवं निष्ठावानों की उपेक्षा तथा बाहरी लोगों को ज्यादा महत्व दिए जाने का आरोप कार्यकर्ता लगा रहे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने नवभारत संवाददाता को बताया पार्टी आलाकमान ने जिस सूची को मंजूरी दी है वह पूरी तरह से सांसद एवं मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के प्रभाव में जारी की गई है। इसमें कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी की गई है।
कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें लोकसभा चुनाव के समय से ही सामने आती रही हैं। विरोधी गुट मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड पर पुराने निष्ठावान नेताओं की उपेक्षा और मनमानी करने का आरोप लगाते रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा था। सांसद चंद्रकांत हंडोरे, वरिष्ठ नेता नसीम खान, विधायक भाई जगताप, मधु चव्हाण, चरण सिंह सप्रा सहित कई अन्य नेताओं ने इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर शिकायत की थी, जिसके उपरांत नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शीर्ष नेतृत्व ने एआईसीसी के सचिव बी.एम. संदीप तथा व्यंकटेश को मुंबई के कार्यकर्ताओं का मूड जानने की जिम्मेदारी सौंपी थी। संदीप को तीन जिले और व्यंकटेश को तीन जिलों की जिम्मेदारी दी गई थी। संदीप तथा व्यंक्टेश की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार की रात नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बंदूकों पर ‘नो एंट्री’; पुलिस ने रद्द किए 524 हथियार लाइसेंस, ढाई साल में सिर्फ 87 को हरी झंडी
ट्रिपल अटैक की चपेट में मुंबई, टैंकर और BEST की हड़ताल और बेतहाशा गर्मी मार, मुंबईकर होंगे बेहाल
दादर प्लाजा के पास BEST की अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों को रौंदा; 2 की मौत, 12 घायल
न भुजबल, न नवनीत राणा; NCP ने राजेंद्र जैन को बनाया सुनेत्रा पवार वाली सीट से राज्यसभा उम्मीदवार
वर्षा ने किया स्वागत
वर्षा गायकवाड ने अपने एक्स अकाउंट से एक मैसेज साझा करके शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया है। संदेश में वर्षा ने लिखा है, मुंबई संभागीय कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेतृत्व का हार्दिक आभार। इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ मार्गदर्शक नेताओं और साहसी युवा पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए लिखा है कि मुझे विश्वास है कि हमारी नेता सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में यह कार्यकारिणी पार्टी के लक्ष्यों, नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाएगी और आम जनता की समस्याओं और मुद्दों को सुलझाने और उन्हें न्याय दिलाने का काम भी करेगी। हम सब मिलकर पूरी ताकत से जनता की लड़ाई लड़ेंगे, संविधान बचाएंगे और देश बचाएंगे।
अंदरखाने है नाराजगी
वर्षा भले ही नई कार्यकारिणी को सर्वसमावेशी बता रही हैं लेकिन अंदरखाने पार्टी में भारी नाराजगी है। इसकी चर्चा बुधवार को वर्षा के नेतृत्व में अंधेरी-पश्चिम स्थित डीएमसी कार्यालय के-पश्चिम बीएमसी कार्यालय के पर आए कार्यकर्ताओं में भी सुनने को मिली। कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे व्यापक जनसंपर्क वाले पूर्व जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस को हचाने तथा भावना जैन को उत्तर पश्चिम मुंबई का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से हैरान हैं। इसी तरह उत्तर मध्य मुंबई के कुछ बड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इसी साल अगस्त महीने में बावा इंटरनेशनल होटल में बीएम संदीप ने उत्तर मध्य मुंबई के कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
बैठक में मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड की तरफ से अशरफ आजमी का नाम जिला अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया था लेकिन उत्तर मुंबई के पुराने कांग्रेसियों ने महज 6 साल पहले समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में आए अशरफ को अध्यक्ष बनाने का विरोध किया था। तब विरोधी गुट ने प्रस्ताव दिया था कि यदि मराठी तबके से अध्यक्ष बनाना हो तो पूर्व नगरसेवक नितिन सल्लागरे को, उत्तर भारतीय को अध्यक्ष बनाना हो तो शिवजी सिंह को तथा अल्पसंख्यक तबके से अध्यक्ष बनाना हो तो वजीर चंद मुल्ला को मौका दिया जाना चाहिए।
विजय कुमार कनौजिया ने दिया इस्तीफा
नई सूची में फिर से सचिव नियुक्त किए गए विजय कुमार कनौजिया ने पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। कनौजिया ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में योग्यता की बजाय खुशामद और गुटबाजी को तरजीह दी जा रही है। मुझे उम्मीद थी कि मुझे महासचिव बनाया जाएगा लेकिन मेरे जूनियर को मेरे ऊपर बैठाया गया क्योंकि वह पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथला एवं यू बी व्यंकटेश की अगवानी के लिए एयरपोर्ट जाते हैं। ये सब राहुल गांधी की युवा जनसंपर्क वाले नेताओं को आगे बढ़ाने की संकल्पना को ठेंगा दिखाने जैसा है। ऐसी प्रवृत्तियों के बढ़ने की वजह से मुंबई में कांग्रेस पार्टी की साख को ठेस पहुंची है। कनौजिया ने वर्षा गायकवाड़, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और रमेश चेन्निथला को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- नवभारत बना AI न्यूज़ रूम ट्रेनिंग लेने वाला नागपुर का पहला मीडिया हाउस, DataLEADS से सीखी बारीकियां
नाराजगी पर वर्षा का जवाब
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड ने कहा, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सर्वसमावेशी कार्यकारिणी को मंजूरी दी है। हम सब मिल कर पार्टी के माध्यम से जनहित का कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है और यह पार्टी का काम है, इसमें अध्ययन के अनुसार बदलाव सतत प्रक्रिया का भाग है। यदि किसी बदलाव की जरूरत महसूस हुई तो पार्टी के हित में हम जरूर उचित कदम उठाएंगे।
Mumbai congress new executive committee controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले वीकेंड पर कैसा रहा ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का हाल, तीसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Jun 08, 2026 | 01:43 PMआयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Jun 08, 2026 | 01:42 PMमुंबई में बंदूकों पर ‘नो एंट्री’; पुलिस ने रद्द किए 524 हथियार लाइसेंस, ढाई साल में सिर्फ 87 को हरी झंडी
Jun 08, 2026 | 01:31 PMभामरागढ़ में पुलिया निर्माण पर विवाद, व्यापारियों ने अनियमितता की जांच की मांग उठाई
Jun 08, 2026 | 01:29 PMफिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Jun 08, 2026 | 01:29 PMराज्यसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने दी संपत्ति की जानकारी, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं है दर्ज
Jun 08, 2026 | 01:27 PMWork life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल
Jun 08, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM













