-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Big Revelation In Baba Siddiqui Murder Deal Of 2 Lakhs Preparation For Three Months Help From Youtube
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा! 3 महीने से थी प्लानिंग, यूट्यूब से ‘फायरिंग क्लास’, 2 लाख की सुपारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में अब यह खुलासा हुआ है कि, तीन महीने पहले सा ही पुणे में बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची गई थी।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में अब यह खुलासा हुआ है कि, तीन महीने पहले सा ही पुणे में बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची गई थी। इतना ही नही आरोपी कई बार बिना हथियार के बाबा के घर भी पहुंचे थे।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि महज 2 लाख रुपए की खातिर शूटर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार हो गए। चारों शूटर को 50-50 हजार रुपए इस मर्डर के लिए मिले। वहीं शूटर्स सोशल मीडिया के मैसेंजिंग ऐप के जरिए एक दूसरे से बात करते थे।
यहां पढ़ें – आज पाकिस्तान में SCO की बैठक, पहुंचें जयशंकर, 9 साल बाद PAK जाने वाले पहले नेता
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
सलमान खान की दुबलेपन और चेहरे की थकान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर पूछने लगे- भाईजान को क्या हुआ?
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
इस बाबत मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि, इस हाई प्रोफाईल हत्या की पूरी प्लानिंग पुणे में की गई थी। वहीं शूटर गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप ने यूट्यूब पर बाकायदा वीडियो देखकर शूटिंग सीखी थी। ये लोग मुंबई में बिना मैगजीन के शूटिंग प्रैक्टिस भी करते थे। इसके साथ ही हमलावरों (शूटर) को लक्ष्य की पहचान के लिए एक तस्वीर और एक ‘फ्लेक्स बैनर’ भी मुहैया कराया गया था।
वहीं मुंबई पुलिस ने बताया कि सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार चौथे आरोपी ने वारदात के लिए वित्तीय मदद और हथियार मुहैया कराए थे। यहां की एक अदालत ने बीते मंगलवार को चौथे आरोपी हरीश कुमार निषाद को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। निषाद को बीते मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, पुलिस ने चौथे आरोपी की पहचान हरीश कुमार बालकराम के रूप में की थी।
यहां पढ़ें – बहराइच हिंसा में 52 दंगाई गिरफ्तार, मोबाइल-इंटरनेट सेवा अब भी ठप
जानकारी दें कि इससे पुलिस ने पहले कथित शूटर हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के निवासी धर्मराज राजेश कश्यप और ‘सह-साजिशकर्ता’ प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया था। उन्हें 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस रिमांड सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि निषाद और कश्यप तथा वांछित आरोपी शिवकुमार गौतम एक ही गांव के हैं।
पुलिस ने बताया था कि निषाद पुणे में कबाड़ की दुकान चलाता था, जहां वांछित आरोपी रहता था और गौतम के ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच जरूरी है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित के घर और घटनास्थल की रेकी करने के बाद अपराध की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। निषाद के वकील अजय दुबे ने रिमांड याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी “परिस्थितियों का शिकार है और उसे बलि का बकरा” बनाया जा रहा है।
मामले पर मुंबई पुलिस के मुताबिक, NCP नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
Mumbai big revelation in baba siddiqui murder deal of 2 lakhs preparation for three months help from youtube
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














