मुंबई-अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 5 मई से शुरू होगी नियमित सेवा, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
Amrit Bharat Express News: मुंबई से अयोध्या के बीच 5 मई से साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू हो रही है। 'पुश-पुल' तकनीक और कवच सिस्टम से लैस यह ट्रेन आम यात्रियों को किफायती व सुरक्षित सफर देगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
अमृत भारत एक्सप्रेस (सोर्स: सौजन्य AI)
Central Railway LTT Ayodhya Train Mumbai: भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए आर्थिक राजधानी मुंबई से आम यात्रियों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। मध्य रेल एलटीटी-अयोध्या-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवाएं शुरू करेगा।ट्रेन संख्या 22111 एलटीटी-अयोध्या कैंट साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 05 मई से दौड़ेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 22112 अयोध्या कैंट-एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 6 मई से शुरू होगी। वैसे अमृत भारत ट्रेनों की पहली औपचारिक यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल हरी झंडी दिखा चुके हैं।
मुंबई से हर मंगलवार छूटेगी
एलटीटी-अयोध्या कैंट-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक)अब हर मंगलवार को मुंबई के एलटीटी से छूटेगी। आम यात्रियों की यह खास ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 7:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22112 साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर दोपहर 3:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
मालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
यहां होगा स्टॉपेज
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसकी संरचना, 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पैंट्री कार और 2 सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन होगी।
यह भी पढ़ें:- अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
अन्य ट्रेनों से अलग अमृत भारत एक्सप्रेस
अमृत भारत एक्सप्रेस एक आधुनिक, किफायती लंबी दूरी की ट्रेन है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है। ट्रेन में अधिक यात्री क्षमता है। इसमें 8 शयनयान श्रेणी और 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच हैं, जिनकी कुल यात्री क्षमता 1800 से अधिक है। इसमें ‘कवच’ (KAVACH) सिस्टम लगा है।
‘पुश-पुल’ टेक्नोलॉजी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करता है। एक्सीलरेशन क्षमता यात्रा के समय को कम करती है। झटके-रहित ब्रेकिंग यात्रियों को आरामदायक अनुभव प्रदान करती है। इसमें आग-रोधी पर्दे लगे हैं, और शौचालयों व इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल्स में एयरोसोल-आधारित आग बुझाने वाले सिस्टम भी लगाए गए हैं।
यात्री सुविधाएं और सुरक्षा के लिए एलईडी लाइटिंग, एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीटें और प्रत्येक सीट / बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगा है। सीसीटीवी निगरानी और एक पब्लिक एड्रेस/यात्री सूचना प्रणाली प्रदान की गई है। दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय सहित कई सुविधाओं से परिपूर्ण ट्रेन है।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22111 के लिए बुकिंग 2 मई से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग सामान्य शुल्कों के साथ यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है।
