मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (pic credit; social media) 
मुंबई

Bullet Train Network Expansion: अमरावती से मुंबई-पुणे तक बुलेट ट्रेन योजना, यात्रा समय में आएगी भारी कमी

Bullet Train Network Expansion: देश में बुलेट ट्रेन परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कई बड़े शहरों को हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

अपूर्वा नायक

India Bullet Train Network Expansion: देश में रेलवे नेटवर्क के विस्तार के साथ अब हाईस्पीड बुलेट ट्रेन परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले समय में देश के प्रमुख शहरों को तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन से जोड़ा जाएगा जिससे यात्रा समय में भारी कमी आएगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

अमरावती को बड़े शहरों से जोड़ने का लक्ष्य

मंत्री के अनुसार, प्रस्तावित हाईस्पीड रेल नेटवर्क का उद्देश्य अमरावती को हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों से जोड़ना है। इससे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी तैयार होगी।

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना में अहम कदम

उन्होंने यह भी कहा कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 500 किलोमीटर की दूरी मात्र 1 घंटा 57 मिनट में तय की जा सकेगी। यह कॉरिडोर मुंबई, सूरत, वापी, वडोदरा और अहमदाबाद को जोड़ेगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह के नए हाईस्पीड प्रोजेक्ट की योजना पर काम चल रहा है।

विविध क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

  • रेल मंत्री ने आगे बताया कि दक्षिण तटीय रेलवे जोन को 1 जून 2026 से अधिसूचित किया जाएगा।
  • साथ ही कोलकाता-चेन्नई डबल रेलवे लाइन का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे बंदरगाहों, पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • सरकार का कहना है कि यह परियोजना देश के रेल ढांचे को आधुनिक हाईस्पीड नेटवर्क में बदलने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें