दूध मिलावट विवाद पर दिलीप वलसे पाटिल का विरोधियों पर पलटवार, आरोप साबित हुए तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास
Maharashtra Politics News: दूध मिलावट मामले में नाम घसीटे जाने पर पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि आरोप साबित होने पर वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे और झूठे दावों पर मानहानि का केस करेंगे।
- Written By: रूपम सिंह
दिलीप वलसे पाटिल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics Dilip Walse Patil Milk Controversy: एफडीए की ओर से दूध कारोबारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर छिड़े राजनीतिक विवाद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के आंबेगांव विधायक और पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दूध में मिलावट या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से उनका किसी भी प्रकार का संबंध साबित हो जाता है, तो वे बिना एक मिनट की देरी किए सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।
वीडियो जारी कर दी सफाई
दिलीप वलसे पाटिल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आंबेगांव तहसील में एफडीए द्वारा दूध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कुछ राजनीतिक विरोधी बिना किसी आधार के उनका नाम इन मामलों से जोड़कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों से उनका कोई संबंध नहीं है, उन्हें जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
मिलावटखोरों को संरक्षण नहीं मिलेगा
पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि दूध में मिलावट करने वाला कोई भी व्यक्ति, कंपनी या संस्था हो, उसे किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एफडीए और पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं और कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
NCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
यह भी पढ़ें:- अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
हाई कोर्ट जाने की दी चेतावनी
वलसे पाटिल ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाकर राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बदनामी बंद नहीं हुई, तो वे उच्च न्यायालय में आपराधिक कार्रवाई और मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति की है तथा जनता, सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से राजनीतिक आरोपों की सच्चाई समझने की अपील की।
