मुंबई में कोराना के 53 मरीज मिलने से मचा हड़कंप, BMC ने जारी की गाइडलाइन

मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में करीब 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने कोरोना मरीजों के लिए गाइडलाइन जारी की है। वहीं अस्पतालों में बेड की व्यवस्था भी की जा रही है।
अलर्ट मोड पर दिल्ली सरकार, कोविड केस बढ़ते ही अस्पतालों को जारी की एडवाइजरी, बेड-ऑक्सीजन और दवाओं की जांच के आदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: देश में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में करीब 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने कोरोना मरीजों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

नई गाइडलाइन में बीएमसी ने लोगों से कहा है कि महानगरपालिका के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज और मार्गदर्शन की सुविधा दी जा रही है। मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बेड और विशेष कमरों की भी व्यवस्था की गई है।

कोरोना को लेकर बीएमसी कर्मचारी फिर अलर्ट बीएमसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में सिंगापुर, हांगकांग, पूर्वी एशिया और अन्य देशों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक कोविड मरीजों की संख्या बहुत कम थी। हालांकि मई से कुछ मरीज देखे गए हैं, लेकिन बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन नागरिकों से अपील कर रहा है कि वे घबराएं नहीं।

बीएमसी अस्पताल में की गई बेड की व्यस्था

बृहन्मुंबई नगर निगम के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए गए हैं। सेवन हिल्स अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 20 बेड (MICU), 20 बेड बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए और 60 सामान्य बेड हैं। इसके अलावा कस्तूरबा अस्पताल में 2 गहन चिकित्सा इकाई (ICU) बेड और 10 बेड का वार्ड है। जरूरत पड़ने पर इस क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

कोविड-19 के लक्षण

कोविड-19 के आम लक्षणों में मुख्य रूप से बुखार, खांसी (सूखी या कफ के साथ), गले में खराश या दर्द, थकान महसूस होना, शरीर में दर्द और सिरदर्द शामिल हैं। इसके साथ ही कई बार सर्दी, नाक बहना, स्वाद या गंध का न आना जैसे लक्षण भी शामिल हो सकते हैं। ये लक्षण अक्सर आम सर्दी-जुकाम जैसे हो सकते हैं। यह हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत एक बड़ा खतरा है। कलयुगी मां का क्रूर कारनामा…पहले प्रेमी से ढाई साल की बेटी का करवाया दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट

कोविड से बचने के उपाय

अगर आपको कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत नगर निगम के क्लिनिक, अस्पताल या फैमिली डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय रहते कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com