MPSC परीक्षा रिजल्ट अटका, सुप्रिया सुले ने सरकार को घेरा, बोलीं- छात्र मानिसक तनाव में…
MPSC की असिस्टेंट टाउन प्लानर परीक्षा का रिजल्ट 5 महीने बाद भी जारी नहीं। अभ्यर्थी तनाव में। सुप्रिया सुले ने सरकार व आयोग से तुरंत रिजल्ट की तारीख घोषित करने की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
सुप्रिया सुले (सोर्स: साेशल मीडिया)
Supriya Sule On MPSC Exam Results: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट टाउन प्लानर पद की परीक्षा का रिज़ल्ट अब तक घोषित न होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी और चिंता है। यह परीक्षा इस साल 28 जून को आयोजित की गई थी। लगभग पांच महीने बीत जाने के बाद भी परिणाम जारी न होने पर उम्मीदवार लगातार सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं।
इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले भी सामने आई हैं और उन्होंने सरकार तथा आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सुप्रिया सुले ने रिजल्ट में देरी पर उठाए सवाल
सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सरकार केवल परीक्षा शेड्यूल घोषित करने तक सीमित न रहे, बल्कि परिणाम की संभावित तारीख भी स्पष्ट रूप से बताए। उन्होंने कहा कि रिजल्ट में जारी देरी से उम्मीदवारों को अनावश्यक मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोगाच्या सहायक नगररचनाकार पदाची यावर्षी 28 जून रोजी परीक्षा घेण्यात आली होती. परंतु या परीक्षेचा अद्यापही निकाल लावण्यात आलेला नाही. या परीक्षेच्या प्रक्रियेत सुरवातीपासून विलंब होत आहे असे ही परीक्षा देणाऱ्या उमेदवारांचे म्हणणे आहे. या विलंबामुळे त्यांना नाहक… — Supriya Sule (@supriya_sule) November 28, 2025
सुले ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO Maharashtra) और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) को टैग करते हुए आग्रह किया कि रिज़ल्ट की तिथि घोषित करने से उम्मीदवारों का तनाव कम होगा और वे भविष्य की तैयारियों की योजना सटीक तरीके से बना पाएंगे।
परीक्षा प्रक्रिया में शुरुआत से दो रही देरी
परीक्षा में शामिल हुए कई उम्मीदवारों ने भी इस प्रक्रिया में शुरू से ही देरी होने की शिकायत की है। उनका कहना है कि परीक्षा का नोटिफिकेशन लेट आया, फिर एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीख में भी देरी हुई, और अब रिज़ल्ट की कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल रही है। इस अनिश्चितता के कारण कई उम्मीदवार नौकरी या आगे की तैयारियों को लेकर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, जिससे उनका समय, पैसा और ऊर्जा तीनों प्रभावित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- धारावी विरोध के बीच अडानी को मिला मीठी नदी का ठेका, BMC ने जल्द काम शुरू करने की बनाई योजना
उम्मीदवारों का यह भी कहना है कि MPSC जैसी महत्वपूर्ण संस्था से बेहतर प्रबंधन की उम्मीद की जाती है, ताकि प्रतियोगी परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में न लटके। वहीं, सुप्रिया सुले द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद उम्मीदवारों को उम्मीद है कि सरकार और आयोग जल्द ही इस पर ध्यान देंगे और रिज़ल्ट घोषित करने की तारीख को सार्वजनिक करेंगे।
