कोरची-नागपुर बस सेवा की शानदार वापसी! 5 साल का वनवास खत्म, MLA मसराम ने दिखाई हरी झंडी, जानें बस की नई टाइमिंग
Korchi Nagpur Bus Service: विधायक रामदास मसराम के प्रयासों से 5 साल बाद शुरू हुई कोरची-नागपुर बस सेवा। अब मरीजों और छात्रों को मिलेगी राहत। जानें बस का नया समय।
- Written By: प्रिया जैस
कोरची-नागपुर बस सेवा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Kurkheda Nagpur Connectivity: गड़चिरोली जिले की आखिरी छोर पर बसी तथा आदिवासी बहुल और जंगल से व्याप्त कोरची तहसील के लोगों को राज्य की उपराजधानी में आवागमन करने के लिए कोरची-नागपुर बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन कोरोना अवधि में उक्त बस सेवा बंद हो गयी थी। जिसके कारण कोरची तहसील के नागरिकों को कोरची से सीधे नागपुर आवागमन करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विशेषत: सरकारी कामकाज समेत गंभीर मरीज और अन्य महत्वपूर्ण कार्य के लिए नागपुर जाना काफी मुकिश्ल हो रहा था। बसें बदलने और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ने से कोरची तहसील के नागरिक पूरी तरह त्रस्त हो गये थे। ऐसे में कोरची तहसील के नागरिकों को होने वाली परेशानियों की ओर गंभीरता से लेकर आरमोरी विस क्षेत्र के विधायक रामदास मसराम ने विशेष: प्रयास किया।
आखिरकार उनके प्रयासों को सफलता मिलकर अब कोरची से सीधे नागपुर के लिए रापनि की बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गयी है। जिससे कोरची समेत कुरखेड़ा तहसील के नागरिकों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होकर तहसील के नागरिकों ने विधायक मसराम के कार्य की सराहना की है।
सम्बंधित ख़बरें
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
नितेश राणे का दौरा रद्द, सभा में इंतजार करते रह गए समर्थक, अचलपुर-परतवाड़ा में जनसभा फीकी
प्राचीन स्मारकों के पास अवैध खनन बदस्तूर जारी, खुले में लावारिस पड़ी हैं अनमोल मूर्तियां
5 वर्षों से बंद थी बस सेवा
कोरोना को दौर शुरू होते ही रापनि ने कोरची-नागपुर बस सेवा बंद कर दी थी। जिसके कारण कोरची समेत कुरखेड़ा तहसील के नागरिकों को नागपुर में पहुंचने के लिए विभिन्न जगहों पर जाने समेत निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
पिछले पांच वर्षो से बंद पड़ी कोरची-नागपुर बस सेवा शुरू करने की मांग को कोरची और कुरखेड़ा तहसील के नागरिकों ने अनेक बार जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग का ध्यानाकर्षण कराया था।
यह भी पढ़ें – Gadchiroli: क्या आपकी बेटी 14 साल की है? तो आज ही लगवाएं HPV टीका, गर्भाशय कैंसर के खतरे को जड़ से मिटाएं
बावजूद इसके किसी ने भी संज्ञान नहीं लेने से दोनों तहसील के नागरिक त्रस्त हो गये थे। ऐसे में अब विधायक मसराम के प्रयास से 5 वर्ष बाद बस सेवा शुरू होने से दोनों तहसील के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
ऐसे होगा बस का परिचालन
नये समयपत्रक अनुसार कोरची से सुबह 6.30 बजे निकलकर सुबह 10.35 बजे नागपुर में पहुंचेगी। वहीं कुरखेड़ा से सुबह 9 बजे निकलकर नागपुर में दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा नागपुर से तड़के 5.15 बजे उक्त बस निकलकर कुरखेड़ा में सुबह 8.25 बजे पहुंचेगी। और दोपहर 2.45 बजे के दौरान बस निकलकर कोरची में शाम 6 बजे पहुंचेगी।
इस बस सेवा से कोरची और कुरखेड़ा तहसील के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा स्कूली छात्र, सरकारी कर्मी और नागपुर में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को सुविधा उपलब्ध होगी। पिछले 5 वर्षों से बंद पड़ी बस सेवा पूर्ववत शुरू होने से दोनों तहसीलों के नागरिकों ने विधायक रामदास मसराम का आभार माना है।
