Honda Activa ने महाराष्ट्र में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मुंबई-पुणे जैसे शहरों में 50 लाख यूनिट की बिक्री
Honda Motorcycle and Scooter India की लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा ने महाराष्ट्र में 50 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। 25 साल में ग्राहकों के दम पर कंपनी ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
- Written By: अपूर्वा नायक
होंडा एक्टिवा (सौ. सोशल मीडिया )
Honda Two Wheeler Market Maharashtra: देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने महाराष्ट्र में अपने लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा की कुल 50 लाख यूनिट बिक्री का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के लिए यह उपलब्धि भारत के सबसे बड़े और अहम दोपहिया बाजारों में से एक में मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
25 वर्षों में हासिल किया बड़ा माइलस्टोन
पिछले 25 वर्षों में हासिल किया गया यह माइलस्टोन ग्राहकों की लगातार बढ़ती पसंद और ब्रांड पर भरोसे को दर्शाता है। एक्टिवा लंबे समय से भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक रहा है और शहरी क्षेत्रों में रोजाना आवागमन के लिए इसे एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।
मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे शहरों से मिली मजबूती
कंपनी के अनुसार महाराष्ट्र में एक्टिवा की मजबूत बिक्री में मुंबई, ठाणे, पुणे, नवी मुंबई और नागपुर जैसे प्रमुख शहरों की बड़ी भूमिका रही है। इन शहरों में टू-व्हीलर रोजमर्रा के परिवहन का एक व्यावहारिक और सुविधाजनक साधन बन चुके हैं। लगातार बढ़ती मोबिलिटी जरूरतों के कारण इन बाजारों में एक्टिवा की मांग लगातार बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
700 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट का नेटवर्क
महाराष्ट्र में एक्टिवा की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे कंपनी का मजबूत कस्टमर नेटवर्क भी अहम रहा है। राज्यभर में 700 से अधिक सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को खरीदारी के साथ-साथ सर्विस और मेंटेनेंस की भी आसानी से सुविधा मिल रही है।
ये भी पढ़ें :- स्मार्ट मीटर से खुल रहे बिजली चोरी के राज, वसई मंडल में 10 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई
ग्राहकों के भरोसे से मिली सफलता
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर मुत्सुओ उसुई ने इस उपलब्धि पर कहा कि महाराष्ट्र में 5 मिलियन एक्टिवा की बिक्री पार करना इस बात का संकेत है कि पिछले 25 वर्षों में ग्राहकों ने ब्रांड पर कितना भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट और सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
