-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mns Workers Beat Marwari Over Whatsapp Status
WhatsApp स्टेटस से भड़के MNS कार्यकर्ता, मारवाड़ी को दुकान में घुसकर पीटा
- Written By: प्रिया जैस
MNS Worker hooliganism : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मनसे कार्यकर्ताओं का हंगामा (सौजन्य-एक्स)
MNS Worker hooliganism: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी अब खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं का रोजाना राज्य की किसी-न-किसी कोने से मारपीट की खबर सामने आ रही है। अब मुंबई के विक्रोली से एक राजस्थानी दुकानदार की पिटाई की खबर सामने आई है। खबर है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को केवल एक स्टेटस लगाने के लिए मारा।
मनसे कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी दुकानदार के स्टेटस को अपमानजनक बताते हुए दुकानदार की पिटाई कर दी। ये घटना विक्रोली के टैगोर क्षेत्र की बताई जा रही है। देखते-ही-देखते इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मारवाड़ी दुकानदार पर हमला
दरअसल, पीड़ित दुकानदार ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, “देख लिया राजस्थानी का पावर। हम मारवाड़ी है, हमारे सामने किसी की नहीं चलती।” इस स्टेटस से मराठी मानुस भड़क गए और इसे अपमान का दर्जा दिया। मनसे नेताओं ने राजस्थानी दुकानदार को दुकान में घुसकर थप्पड़ मारे, माफी मंगवाई और मराठी मानुस के खिलाफ कुछ भी बुरा न लिखने की चेतावनी भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
इस मारपीट का वीडियो मनसे कार्यकर्ताओं ने खुद बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें मराठी गीत और संदेश लिखा है, “जो मराठी लोगों के खिलाफ बोलेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा।” इस वीडियो में मनसे का लोगो भी साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन एक बात बताते चलें, कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे खुद अपने कार्यकर्ताओं को ऐसी मारपीट या हिंसा का कोई भी रिकॉर्डिंग करने से मना कर चुके हैं ताकि पार्टी कार्यकर्ता कानूनी रूप से फंसने से बचा जा सके। इसके बावजूद मनसे कार्यकर्ताओं ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें – मनसे कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक पर बोला हल्ला, हिंदी आवेदन को लेकर भड़का विवाद
नागपुर में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी
यह पहली घटना नहीं है जब मनसे कार्यकर्ताओं ने इस तरह की मारपीट की है। बीते दिन मनसे कार्यकर्ताओं ने नागपुर में भाषा विवाद के चलते यूनियन बैंक पर हमला बोल दिया था। मनसे कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड पर कालिख पोंत दी थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने समय रहते 50 मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।
Mns workers beat marwari over whatsapp status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














