-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mira Road Societies Ban Election Campaign Over Noise Air Pollution
Thane: अवैध हॉल के शोर से नाराज नागरिक, इंद्रप्रस्थ सोसाइटी ने उठाया सख्त कदम
- Written By: अपूर्वा नायक
Mira Road pollution issue: मीरा रोड के पुनम विहार इलाके की इंद्रप्रस्थ सोसाइटियों ने ध्वनि और वायु प्रदूषण से परेशान होकर मनपा चुनाव प्रचार के लिए परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mira Road News In Hindi: लगातार हो रहे ध्वनि और वायु प्रदूषण, अवैध पार्किंग और प्रशासनिक उदासीनता से परेशान मीरा रोड के पुनम विहार इलाके की इंद्रप्रस्थ आवासीय सोसाइटियों ने अनोखा और सख्त फैसला लिया है।
नागरिकों ने मनपा चुनाव के दौरान राजनीतिक और चुनावी प्रचार के लिए सोसायटी परिसर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में प्रवेश द्वार पर सार्वजनिक सूचना बोर्ड भी लगाया गया है।
अवैध हॉल बना मुसीबत की जड़
बापा सीताराम मंदिर और सभागार के पीछे स्थित इंद्रप्रस्थ ए, बी, सी तथा डी, ई। एफ और संस्कृति आवासीय परिसरों के पास बने अवैध हॉल में हो रहे विवाह और अन्य कार्यक्रमों से रात से लेकर सुबह तक लाउडस्पीकर, बैंड और तेज संगीत का शोर फैलता है। यह न केवल ध्वनि प्रदूषण कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि छात्रों, बुजुर्गों और बीमार नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
पढ़ाई व नींद दोनों पर असर
लगातार शोर के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रहा। स्थानीय नागरिको का कहना है कि पहले केवल मंदिर में भजन-कीर्तन होते थे, जिससे कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन हॉल बनने के बाद हालात बदतर हो गए है।
पटाखों से बढ़ा वायु प्रदूषण
इलाके में सड़कों पर सीमेंट और धूल के कारण पहले से ही वायु प्रदूषण है। इसके ऊपर से शादियों और समारोहों में दिन-रात पटाखों के उपयोग ने हवा को और जहरीला बना दिया है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
कई बार की गई शिकायतें, नहीं हुई कार्रवाई
निवासियों ने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, नागरिकों का यह भी कहना है कि मनपा द्वारा मंदिर के आसपास बने हॉलों और ढांचों को संरक्षण दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित हॉल का संबंध एक पूर्व पार्षद से है, जिससे नाराजगी और गहरी हो गई है।
चुनाव प्रचार पर रोक क्यों?
इंद्रप्रस्थ ए, बी और सी सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवीण भाई ने बताया कि चार वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ, इसलिए मजबूर होकर यह फैसला लिया गया। बोर्ड पर साफ लिखा है कि ” ध्वनि और वायु प्रदूषण के कारण चुनाव प्रचार हेतु प्रवेश वर्जित है। “मीरा रोड के नागरिकों का यह कदम केवल विरोध नहीं, बल्कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को – हुआ, तो जनता अब चुप नहीं बैठेगी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: रशीद मामू विवाद पर आदित्य ठाकरे का पलटवार, बीजेपी से पूछा कड़ा सवाल
महिलाओं की आवाज
इंद्रप्रस्थ डी, ई, एफ सीसाइटी की अध्यक्ष मीनाक्षी वालनेकर ने कहा कि मंदिर में भजन और कीर्तन अच्छी बात है, लेकिन हॉल के कारण रात और सुबह तड़के शोर, पटाखे और अवैध पार्किंग से हालात असहनीय हो गए हैं। महिलाएं तक सुरक्षित रूप से चल नहीं पा रही है।
Mira road societies ban election campaign over noise air pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














