- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mira Bhayander Towards The End Of The Bickering And Factionalism In Bjp
मीरा-भायंदर बीजेपी में चल रही कलह और गुटबाजी समाप्त होने की ओर!
- Written By: प्रभाकर दुबे

-अनिल चौहान
भायंदर: मीरा-भायंदर बीजेपी (Mira-Bhayander BJP) में चल रही कलह और गुटबाजी समाप्त होने की ओर है। शनिवार को बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) दोनों गुटों के प्रमुख नेताओं को गले मिलवाकर मनमुटाव और गुटबाजी खत्म करा देने का दावा किया। खैर दिल मिले हों या न मिले हों, लेकिन हाथ तो मिल ही गए हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों गुटों को एक साथ लाने की सख्त हिदायत पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी थी।
रविंद्र चव्हाण ने कहा की पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति जिलाध्यक्ष रवि व्यास (Ravi Vyas) और पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता (Former MLA Narendra Mehta) के साथ मिलकर तैयार करेंगे। चुनाव दोनों ही नेताओं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दोनों गुट देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में 16 मई को होने वाले बुध्द विहार के उद्दघाटन में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि पहले दोनों गुट एक-दूसरे की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा नही लेते थे। हालांकि कहा जा रहा है की सिर्फ इसी कार्यक्रम के लिए ही यह मिलन है।
सम्बंधित ख़बरें
जहर देकर 400 से अधिक वृक्षों की हत्या, भायंदर पश्चिम के कोपरा गांव परिसर का मामला
भायंदर में असल में हुआ टीवी सीरियल जैसा ड्रामा, बहू ने रची साज़िश उड़ाए सास के जेवर
इजरायल भेजने के नाम पर 200 बेरोजगारों से ठगी, भायंदर में बड़े फर्जीवाड़ा पर एक्शन
घर के दरवाजे तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में भायंदर का खाड़ीवर गांव, CCTV में कैद खौफनाक तस्वीर
दोनों गुटों के साथ अलग-अलग मीटिंग
दो दिन पहले नए प्रभारी प्रवीण दरेकर नगरसेवक-कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग मीटिंग कर उनका विचार जाना था। शनिवार को पूर्व प्रभारी रविंद्र चव्हाण दोनों गुटों के साथ अलग-अलग मीटिंग कर उनकी शिकायतें सुनीं। सूत्र बताते हैं कि व्यास गुट की तरफ से कहा गया कि नरेंद्र मेहता जिला कार्यालय और अध्यक्ष दोनों को नहीं मान रहे हैं, जबकि कार्यालय का उद्घाटन खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस और नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकान्त दादा ने की है। वे व्यास समर्थकों को व्यक्तिगत निशाना बना सकते हैं। वहीं मेहता गुट की तरफ से कहा गया कि विधानसभा चुनाव के गद्दारों खिलाफ कैसे कार्रवाई होगी? पार्टी संगठन में उनके समर्थकों को कैसे एडजस्ट किया जाएगा। मेहता के योगदान को वरियता क्यों नहीं दी जा रही है?
छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं: रविंद्र चव्हाण
जवाब में चव्हाण ने कहा कि अगर ठीक होती जख्म को कुरेदा जाएगा तो वह हरा हो जाएगा। पार्टी एक परिवार है और परिवार में इस तरह के छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। इसे भूलाकर हमें आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए। संगठन में पद और चुनाव में टिकट नीट की तरह परीक्षा पास करने वाले कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी सर्वे कराती है। बाद मेहता को साथ लेकर रविंद्र चव्हाण जिला अध्यक्ष कार्यालय पहुंचे। उनका और व्यास का मिलाप कराया। बाद में मीडिया से दोनों के एक साथ आने का दावा किया। प्रवक्ता गजेंद्र भंडारी ने कहा कि सारी गलतफहमी दूर हो गई है। मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव में 80 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य लेकर हम काम में जुट रहें हैं।
Mira bhayander towards the end of the bickering and factionalism in bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हड़ताल पर गए नागपुर के 250 डॉक्टर्स-नर्सों को भुगतना पड़ेगा खामियाज, ‘कारण बताओ’ नोटिस के साथ कटेगी सैलरी
Feb 24, 2026 | 05:06 PMडिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
Feb 24, 2026 | 05:04 PMChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
Feb 24, 2026 | 04:57 PMEpstien File से लेकर अडानी तक…! किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना
Feb 24, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार ने पेश की 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांग, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को सबसे बड़ा आवंटन
Feb 24, 2026 | 04:54 PMक्रिकेट इतिहास में पहले बार मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ होगी टी20 और वनडे सीरीज, हुआ ऐलान
Feb 24, 2026 | 04:49 PMगोंदिया के 8,600 किसानों पर मंडराया संकट! आधार-बैंक डिटेल न होने से सरकारी योजनाओं और कर्ज माफी में फंसा पेंच
Feb 24, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














