‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
Milind Deora vs Congress: आशा भोसले के अंतिम संस्कार पर मिलिंद देवड़ा के ट्वीट से मचा राजनीतिक घमासान। कांग्रेस ने देवड़ा को बताया 'गद्दार'। देवड़ा ने बताया कि वो ट्वीट कांग्रेस के लिए था ही नहीं।
- Written By: अनिल सिंह
Milind Deora vs Congress Controversy (फोटो क्रेडिट-X)
Milind Deora Tweet Controversy: पद्म विभूषण गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई के शिवाजी पार्क में जो शांति और कृतज्ञता होनी चाहिए थी, वह अब एक बड़े राजनीतिक संग्राम में बदल गई है।
शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद मिलिंद देवड़ा के एक ट्वीट ने महाराष्ट्र कांग्रेस को इस कदर नाराज कर दिया है कि पार्टी ने उन पर ‘कृतघ्नता’ और ‘गद्दारी’ का सबसे तीखा हमला बोला है।
Attended #AshaBhosale’s funeral in Mumbai today. An outpouring of love, song & gratitude, with people from all walks coming together to say farewell. Every political party ensured senior representation. One exception stood out, reflecting its disconnect from the nation’s… — Milind Deora | मिलिंद देवरा (@milinddeora) April 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
विवाद की जड़: मिलिंद देवड़ा का ट्वीट
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में समाज के हर वर्ग और राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। हालांकि, मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर दावा किया कि एक प्रमुख राजनीतिक दल इस दुखद अवसर से नदारद रहा, जो उनकी “देश की सांस्कृतिक नब्ज से दूरी” को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कांग्रेस ने इसे खुद पर हमला मानकर मोर्चा खोल दिया।
ये भी पढ़ें- बिहार में BJP महिला को बनाएगी मुख्यमंत्री! शिवसेना यूबीटी नेता Priyanka Chaturvedi ने दिया बड़ा हिंट
कांग्रेस का तीखा पलटवार: “एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार”
महाराष्ट्र कांग्रेस ने देवड़ा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें राजनीति का “सबसे निचला स्तर” बताया। कांग्रेस ने आधिकारिक बयान में कहा:
उपस्थिति का प्रमाण: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, नसीम खान, सांसद प्रणिति शिंदे और कई पदाधिकारी आशा ताई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
व्यक्तिगत हमला: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिस पार्टी ने देवड़ा परिवार को नाम, सम्मान और पहचान दी, मिलिंद देवड़ा उसी पर “भौंक” रहे हैं।
शिंदे गुट पर तंज: कांग्रेस ने कहा कि मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट के दरवाजे पर खड़े होकर सांसद पद की “भीख” मांगते हैं और अब झूठ बोलकर कांग्रेस पर कीचड़ उछालकर शिंदे के एहसान का बदला चुका रहे हैं।
लाचारी, मुर्खपणा आणि अज्ञान यालाही काही सीमा असते म्हणतात, पण मिलिंद देवरांनी ही सीमा कधीच ओलांडली आहे. मिलिंद देवरांच्या वडिलांचे सहकारी काँग्रेस पक्षाचे ज्येष्ठ नेते व देशाचे माजी गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, काँग्रेस वर्किंग कमिटीचे सदस्य, माजी मंत्री नसीम खान, खासदार प्रणिती… https://t.co/ekjVPE5A2M — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) April 14, 2026
मिलिंद देवड़ा की सफाई और नेपोलियन का जिक्र
विवाद बढ़ता देख मिलिंद देवड़ा ने दूसरा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने स्थिति को और अधिक पेचीदा बना दिया। उन्होंने नेपोलियन बोनापार्ट का उदाहरण देते हुए लिखा, “जब आपका दुश्मन गलती कर रहा हो, तो उसे कभी मत रोको।” देवड़ा ने संकेत दिया कि उनका पिछला ट्वीट कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि ठाकरे की शिवसेना (UBT) के लिए था। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह देखकर खुशी हुई कि उनका ट्वीट एक पार्टी के लिए “आत्महत्या और अनजाने में हुई स्वीकारोक्ति” साबित हुआ।
Glad to see yesterday’s tweet meant for one party turning into a self-goal, a meltdown and an unintended confession for another. “Never interrupt your enemy when he is making a mistake.” ~ Napoleon Bonaparte. — Milind Deora | मिलिंद देवरा (@milinddeora) April 14, 2026
यह विवाद ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में ‘गद्दार’ और ‘स्वाभिमानी’ जैसे शब्दों को लेकर पहले से ही भारी खींचतान चल रही है।
