मिलिंद देवड़ा ने बढ़ाई उद्धव गुट की टेंशन, दक्षिण मुंबई से ताल ठोकने का किया इशारा !

Milind Deora
Published on
Updated on
  • ....तो कांग्रेस भी तय करेगी उम्मीदवार
  • मिलिंद देवड़ा ने उद्धव गुट को दी चेतावनी
नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद और बढ़ने लगे हैं। पहले से 23 सीटों की मांग कर रही शिवसेना (Shivsena UBT) के लिए उसके मौजूदा सांसदों को उनके क्षेत्र उम्मीदवारी दिलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में ऐसा तब देखने को मिला जब कांग्रेस (Congress) नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने ठाकरे समूह को दक्षिण मुंबई सीट (South Mumbai Loksabha Seat) पर दावा करने से बाज आने को कह दिया। 

बता दें कि दक्षिण मुंबई से शिवसेना के अरविंद सावंत सांसद हैं। वर्ष 2019 में सावंत ने देवड़ा को हराकर दक्षिण मुंबई की सीट जीती थी। गठबंधन के नियमों के अनुसार गठबंधन में शामिल पार्टी के सांसदों व विधायकों वाली सीटों पर उसी पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होता है। लेकिन देवड़ा ने उद्धव गुट के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ठाकरे गुट दक्षिण मुंबई पर दावा करेगा तो कांग्रेस भी दावा करेगी और उम्मीदवार तय कर देगी। उन्होंने ये बयान एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान कही। 


50 वर्षों से हम यहां से लड़ रहे हैं
महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में से एक दल दक्षिण मुंबई सीट पर एकतरफा दावा कर रहा है, कल गिरगांव की बैठक में उसी घटक दल ने एक बार फिर दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट के लिए दावा ठोका। जबकि पिछले 50 वर्षों से दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा रहा है और देवड़ा परिवार इस क्षेत्र से चुनाव लड़ता रहा है। सांसद हों या न हों, हम किसी लहर में नहीं चुने गये। मिलिंद देवड़ा ने यह भी कहा कि हमने इस लोकसभा क्षेत्र में अब तक काम और रिश्तों से जीत हासिल की है। मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'मेरे मतदाता कार्यकर्ता समर्थक मुझे सुबह से फोन कर रहे हैं। इसलिए किसी को भी सार्वजनिक बयान या दावा नहीं करना चाहिए। ऐसी नसीहत भी देवड़ा ने शिवसेना को दी है। 
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com