Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार

Khandwa Congress: ओंकारेश्वर में खुले सेफ्टी टैंक में डूबकर मासूम की मौत के मामले पर कांग्रेस ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 26, 2026 | 01:08 PM

कांग्रेस की पीसी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Omkareshwar Child Death Case: खंडवा के ओंकारेश्वर में खुले सेफ्टी टैंक में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने  प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण एक मासूम की जान चली गई, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उत्तमपाल सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक धर्मशाला को तोड़ा गया था, लेकिन उसका सेफ्टी टैंक खुला छोड़ दिया गया। इसी खुले टैंक में गिरने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। उनका कहना था कि यदि प्रशासन समय पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करता और खतरनाक स्थानों को सुरक्षित करता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ओंकारेश्वर में डूबने और अन्य दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। पार्टी की ओर से कई बार ज्ञापन देकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई, लेकिन प्रशासन ने इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार चेतावनी के बावजूद लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा अब एक मासूम और उसके परिवार को भुगतना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

डिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

खंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

सुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग

जिम्मेदारी से बच रहा प्रशासन

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, जबकि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग

उच्च स्तरीय जांच की मांग

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं न्याय दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

Omkareshwar child death case congress targets administration over open safety tank

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 01:08 PM

Topics:  

  • Congress
  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.