- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Metro 3 Stations Taking Shape 90 Civil Work Completed In Package One
आकार ले रहे मेट्रो-3 के स्टेशन, पैकेज एक में 90 % सिविल वर्क पूरा
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो (Mumbai First Underground Metro) का काम फ़ास्ट ट्रैक पर शुरू है। बताया गया कि पैकेज-1 के तहत 90 प्रतिशत सिविल वर्क (Civil Work) कंप्लीट होने के साथ कई भूमिगत स्टेशन (Underground Stations) आकार ले रहे हैं। कफ परेड, विधानभवन, चर्चगेट और हुतात्मा चौक स्टेशन का काफी काम हो चुका है।
एमएमआरसी के अनुसार, सीप्ज, सिद्धिविनायक और एमआयडीसी स्टेशनों पर शत-प्रतिशत ट्रैक बिछाने का काम हो चुका है। मुंबई सेन्ट्रल, विधानभवन स्टेशनों का काम भी अंतिम चरण में है।
एमडी अश्विनी भिड़े ने लिया जायजा

सम्बंधित ख़बरें
अश्विनी भिड़े का KEM Hospital दौरा, HMIS लागू कर स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक
बारिश में नहीं डूबेगी मायानगरी! BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े का सख्त अल्टीमेटम, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
नई बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का बड़ा दावा, इस मानसून मुंबई नहीं होगी जलमग्न
कौन हैं आईएएस अश्विनी भिड़े? आरे विवाद से लेकर मुंबई की कायापलट करने तक की पूरी कहानी
राज्य में सरकार बदलते ही मेट्रो और अन्य परियोजनाओं को फ़ास्ट ट्रैक पर लाने का काम शुरू हो गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को एमएमआरसी के एमडी की जिम्मेदारी देते ही उन्होंने अपना काम तेजी से शुरू किया है। अश्विनी भिड़े ने मेट्रो-3 के टनेल में कार्यस्थल पर जाकर जायजा लिया। एमडी भिड़े के अनुसार, टनल सेक्शन में कफ परेड से विधानभवन तक ट्रैक का काम पूरा हो गया है, जबकि स्टेशनों को शेपिंग दी जा रही है। प्लेटफॉर्म, इंट्री-एग्जिट एस्केलेटर आदि कई काम चल रहे हैं। एनएटीएम वर्क भी तेजी से चल रहा है। एमएमआरसी की टीम लक्ष्य के अनुसार काम को गति देने में लगी हुई है।
2024 तक कारशेड बन जाएगा
जापान सरकार के वित्तीय सहयोग से एमएमआरसी द्वारा किए जा रहे इस बहुद्देशीय प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने आरे में ही कारशेड बनाए जाने का निर्णय लिया है।आरे में जल्द ही कारशेड का काम शुरू कर दिया जाएगा। एमएमआरसी के अनुसार 2024 तक कारशेड बन जाएगा। इसके साथ ट्रायल और संचालन की योजना है।
ट्रैक के लिए एलवीटी तकनीक
मेट्रो-3 के अंडरग्राउंड स्टेशनों पर ट्रैक बिछाने के लिए लो वाइब्रेंट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मेट्रो चलते समय भूमिगत स्टेशनों और ऊपर रोड पर भी पर भी कंपन न हो। आम रेल ट्रैक की बजाय अलग लेयर वाली पटरी बिछाई जा रही है। लगभग 32 प्रतिशत ट्रैक का काम पूर्ण हो चुका है। टनलिंग का काम पूरा होने के बाद स्टेशन, प्लेटफार्म और कॉनकोर्स लेवल अथार्थ टिकट घर के साथ स्टेशन के छत का काम भी तेजी से शुरू है।
जल्द ही दो रेक मुंबई में
मेट्रो 3 के दो रेक जल्द ही मुंबई पहुंचने वाले हैं। इन्हें आरे में ही रखने की तैयारी की गई है। मेट्रो के 3 रेक तैयार हैं। पहले चरण का ट्रायल अगले वर्ष तक शुरू करने का लक्ष्य है।
भूमिगत मेट्रो के बारे में
- कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज तक लगभग 33.50 किमी लंबी मुंबई की यह पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो-3 है।
- इस मेट्रो मार्ग पर कुल 27 स्टेशन हैं, इनमें 26 स्टेशन अंडर ग्राउंड और एक स्टेशन जमीन के ऊपर है।
- इस मेट्रो परियोजना की लागत लगभग 33 हजार करोड़ है
- यह मेट्रो लाइन वेस्टर्न को सेंट्रल लाइन से जोड़ने का काम करेगी।
- अंडरग्राउंड होने के कारण मुंबई की ट्रैफिक से निजात मिलेगी।
Metro 3 stations taking shape 90 civil work completed in package one
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AM3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
May 03, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














