- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Metro 3 3 Trains Ready Car Shed Dispute Persists For Parking
मेट्रो-3 की तीन रेक रेडी, पार्किंग के लिए कारशेड विवाद कायम
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: बांद्रा से कुलाबा सीप्ज तक निर्माणाधीन मुंबई (Mumbai) की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो-3 परियोजना (First Under Ground Metro-3 Project) के लिए कारशेड (Carshed) की समस्या भले ही न सुलझ पाई हो, परंतु टनलिंग और सिविल वर्क का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। 33.5 किमी लंबी इस बहुउद्देश्यीय मेट्रो परियोजना (Metro Project) की 2 मेट्रो ट्रेनें (Metro Trains) आ गई हैं, जबकि तीसरी तैयार है।
कारशेड विवाद का इस परियोजना पर असर हुआ है, हालांकि पिछले 2 साल में कोविड की विपरीत परिस्थितियों के बावजुद एमएमआरसीएल 5,000 करोड़ रुपए के कार्यों को पूरा करने में कामयाब रही है। एमएमआरसीएल के एमडी रंजीत सिंह देओल के अनुसार, मुंबई मेट्रो लाइन-3 के लिए दो ट्रेनें तैयार हैं और तीसरी जल्द ही तैयार हो जाएगी। 15 प्रतिशत ट्रैक बिछाने के साथ, इस वर्ष अधिकांश सिविल वर्क पूरा हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स
महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; ब्रह्मपुरी में पारा 47.1°C पार, लू से मौतें, कोंकण-पुणे में बारिश से तबाही
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
कारशेड की तलाश
कार शेड नहीं होने से, डिलीवरी के लिए तैयार ट्रेनों को पार्क करने के लिए कोई जगह नहीं है। देओल ने कहा कि हम नए साल की शुरुआत में सकारात्मक कार्यों पर ध्यान दे रहें हैं। अप्रैल 2020 से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान पांच हजार करोड़ से अधिक के कार्यों को अंजाम दिया गया है।
स्टेशनों का कार्य जारी
97% टनलिंग और 82% सिविल वर्क पूरा कर लिया है। 11 स्टेशन – कफ परेड, विधान भवन, चर्चगेट, हुतात्मा चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, सिद्धि विनायक, सीएसएमआई-टी2, मरोल, एमआईडीसी और सीपज़ का 85% से अधिक पूरा होने को है। महालक्ष्मी, साइंस मयूजियम, वर्ली, दादर, धारावी, बीकेसी, विद्यानगरी, सांताक्रूज, सीएसएमआई टी-1 और सहार रोड 75% से अधिक हो गया है। गिरगांव, कालबादेवी, ग्रांट रोड, शीतलादेवी, आचार्य अरे चौक में लगभग 50% तक हुआ हैं। 16 एस्केलेटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 2 सिद्धि विनायक स्टेशन पर और एक एमआईडीसी स्टेशन पर स्थापित किया गया है। 4 लिफ्ट एमआईडीसी और सिद्धिविनायक स्टेशन पर स्थापित की गई है।
10 हजार करोड़ बढ़ी लागत
कारशेड विवाद और अन्य कारणों के चलते मेट्रो-3 की परियोजना लागत 10 हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ गई है। बताया गया कि परियोजना की लागत 23,136 करोड़ रुपए से बढ़ कर 33,406 करोड़ रुपए हो गई है।
2013 में शुरू हुई कुलाबा-बांद्रा मेट्रो
वर्ष 2013 में शुरू हुई कुलाबा-बांद्रा मेट्रो को 2021 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य था, परंतु कारशेड ही न बन पाने से आने वाले 2-3 वर्षों में संचालन ही नहीं शुरू हो पाएगा। ट्रैक कार्य, विद्युतीकरण, और स्टेशनों की एयर कंडीशनिंग आदि कार्य किए जा रहें हैं। कोरोना महामारी में कुशल श्रमिकों और तकनीशियनों की कमी का सामना करना पड़ा है।
Metro 3 3 trains ready car shed dispute persists for parking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














