- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mega Block On Central Railway In Mumbai On Sunday These Routes Will Be Affected
यात्रिगण कृपया ध्यान दें… मुंबई में रविवार को मध्य रेलवे पर रहेगा मेगा ब्लॉक, इन रूटों पर भी पड़ेगा असर
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए मध्य रेलवे रविवार यानी 17 नवंबर को मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। माटुंगा-मुलुंड के बीच अप और डाउन धीमी लाइनें सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई में विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए मध्य रेलवे रविवार यानी 17 नवंबर को मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड के बीच अप और डाउन धीमी लाइनें सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक प्रभावित रहेंगी। सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करने वाली डाउन स्लो लाइन सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।
जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेगी और फिर मुलुंड में डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएगी। इसके अलावा सुबह 11.07 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक ठाणे से प्रस्थान करने वाली अप स्लो लाइन सेवाओं को मुलुंड में अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।
साथ ही कुर्ला और वाशी के बीच अप और डीएन हार्बर लाइनें सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक प्रभावित रहेगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-कुर्ला और कुर्ला-पनवेल/वाशी के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway: मुंबई लोकल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दादर और नायगांव में तकनीकी काम के कारण ट्रेनें रद्द
मध्य रेल का मेगा ब्लॉक: इगतपुरी-कसारा सेक्शन में 17 से 22 मई तक असर, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Railway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी
मध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
मुंबई की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
जोगेश्वरी – गोरेगांव के बीच 12 घंटे का ब्लॉक
जोगेश्वरी एवं गोरेगांव के बीच ब्रिज संख्या 46 के री-गर्डरिंग कार्य हेतु अप और डाउन दोनों धीमी लाइनों के साथ-साथ अप और डाउन हार्बर लाइनों पर 12 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 16/17 नवंबर 2024 की मध्य रात्रि को 23:30 बजे से 11:30 बजे तक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं और कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
महाराष्ट्र की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
राम मंदिर स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन
अधिकारी ने बताया कि अप और डाउन धीमी लाइनों की सेवाओं को अंधेरी और गोरेगांव/बोरीवली के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा। ये सेवाएं राम मंदिर पर नहीं रुकेंगी। साथ ही मध्य रेल से चलने वाली हार्बर लाइन की सभी सेवाएं केवल अंधेरी तक चलेंगी और रिवर्स हो जायेंगी। चर्चगेट- गोरेगांव/बोरीवली की कुछ धीमी सेवाओं को अंधेरी से शॉर्ट टर्मिनेट एवं रिवर्स किया जाएगा। इसके अलावा अप और डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें 10-20 मिनट की देरी से चलेंगी।
Mega block on central railway in mumbai on sunday these routes will be affected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
May 26, 2026 | 02:08 PMनागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान
May 26, 2026 | 02:07 PMपुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
May 26, 2026 | 02:06 PMBSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
May 26, 2026 | 02:05 PMQuad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
May 26, 2026 | 02:05 PMबाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा: चंद्रपुर में नाबालिग पत्नी बनी मां, अस्पताल में खुला राज; पति पर पॉक्सो केस दर्ज
May 26, 2026 | 02:00 PMWomen at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
May 26, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














