Mumbai News: 29 जून को सेंट्रल रेल पर मेजर ब्लॉक, हार्बर लाइन भी रहेगी प्रभावित

मध्य रेलवे का मुंबई मंडल 29 जून को मेगा ब्लॉक रखने वाला है। इस मेगा ब्लॉक के कारण लोकल में यात्रा करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन क्या होगा लोकल का समय और रूट यहां जानिए।
मध्य रेलवे का मुंबई मंडल 29 जून को मेगा ब्लॉक रखने वाला है। इस मेगा ब्लॉक के कारण लोकल में यात्रा करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन क्या होगा लोकल का समय और रूट यहां जानिए।
मुंबई में मेजर ब्लॉक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मध्य रेल का मुंबई मंडल 29 जून 2025 (रविवार) को मेगा ब्लॉक रखेगा। मध्य रेल का मुंबई मंडल विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएसएमटी मुंबई से 09.34 बजे से 15.03 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट/सेमी-फास्ट लोकल सेवाओं को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये लोकल अपने निर्धारित स्टेशनों के साथ-साथ कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर भी रोकी जाएगी।

वहीं 10.28 बजे से 15.40 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट/सेमी-फास्ट सेवाएं कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो अपने निर्धारित स्टेशनों के अलावा दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डाइवर्ट की जाएगी। यह सभी ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पर पहुंचेगी।

इसी के साथ ही सीएसएमटी/दादर से छूटने वाली डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच 5वीं लाइन पर डायवर्ट की जाएगी। एसएमटी/दादर पहुंचने वाली अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याण और ठाणे/विक्रोली स्टेशनों के बीच 6वीं लाइन पर डायवर्ट किया जाने वाला है।

हार्बर लाइन भी रहेगी प्रभावित

सीएसएमटी की ओर पनवेल से 10.33 बजे से 15.49 बजे तक छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेगी। इसी के साथ सीएसएमटी से बेलापुर/पनवेल की ओर 9.45 बजे से 15.12 बजे तक छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं भी रद्द रहेंगी। तो वहीं ठाणे की ओर पनवेल से 11.02 बजे से 15.53 बजे तक छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा ठाणे से 10.01 बजे से 15.20 बजे तक छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द की गई है। हालांकि, ब्लॉक की स्थिति के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी। ड्राइवर को दान में दी 150 करोड़ की जमीन! शिवसेना सांसद पर EOW का शिकंजा

यह 2 ट्रेन नहीं जाएगी गोरखपुर

गोरखपुर में चल रहे काम के कारण मध्य रेलवे तत्काल प्रभाव से गोरखपुर जाने वाली 2 ट्रेनों का गोंडा और आजमगढ़ तक अस्थायी आधार पर विस्तार करने का बड़ा फैसला लिया है। ताकि यात्रियों को कम समस्या का सामना न करना पड़े। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 11055 - 07 दिसंबर 2025 तक एलटीटी से 10.55 से निकलेगी और अगले दिन 23.00 तक गोंडा (गोरखपुर के बजाय) पहुंचेगी।

इसी के साथ ट्रेन संख्या 11056 भी 07 दिसंबर 2025 तक गोंडा से 3.10 बजे निकलेगी और अगले दिन 15.30 बजे एलटीटी पहुंचेगी। तो वहीं ट्रेन संख्या 20103 -05 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर के बजाय आजमगढ़ तक चलेगी। ट्रेन संख्या 20104- 06 दिसंबर तक गोरखपुर के बजाय आजमगढ़ से निकलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com